लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेशः पटाकों को लेकर प्रशासन और गृहमंत्री आमने-सामने, कलेक्टर ने कहा- दो घंटे चलाएं, नरोत्तम मिश्रा बोले- कोई रोक नहीं

By शिवअनुराग पटैरया | Updated: November 13, 2020 21:16 IST

नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि धूम धाम से दीपावली का पर्व मनाएं. खूब फटाके चलाएं. जिला कलेक्टर अविनाश लवानिया ने भोपाल में दीपावली, गुरु पर्व, नववर्ष इत्यादि त्योहारों के दौरान वायु प्रदूषण की स्थिति को देखते हुए पटाखों के इस्तेमाल के लिए धारा 144 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए हैं.

Open in App
ठळक मुद्देपर्यावरण के मद्देनजर दीपावली के पर्व पर सिर्फ दो घंटे ही रात्रि 8 से 10 बजे तक पटाखे फोड़ जा सकेंगे.ग्रीन पटाखों के फोड़ने की अनुमति रहेगी एवं अन्य समस्त प्रकार के पटाखों का विक्रय एवं उपयोग प्रतिबंधित रहेगा.नववर्ष की संध्या पर केवल 35 मिनट के लिए रात्रि 11 बजकर 55 मिनट से 12 बजकर 30 मिनट तक पटाखे चलाने की अनुमति रहेगी.

भोपालः मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पटाखे को चलाने को लेकर तकरार हो गई है. भोपाल के जिला कलेक्टर का आदेश है कि पर्यावरण के मद्देनजर दीपावली के पर्व पर सिर्फ दो घंटे ही रात्रि 8 से 10 बजे तक पटाखे फोड़ जा सकेंगे.

वही राज्य के गृहमंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि धूम धाम से दीपावली का पर्व मनाएं. खूब फटाके चलाएं. जिला कलेक्टर अविनाश लवानिया ने भोपाल में दीपावली, गुरु पर्व, नववर्ष इत्यादि त्योहारों के दौरान वायु प्रदूषण की स्थिति को देखते हुए पटाखों के इस्तेमाल के लिए धारा 144 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए हैं.

आदेश के अनुसार वायु प्रदूषण खराब होने की संभावना को दृष्टिगत रखते हुए राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) नई दिल्ली द्वारा पारित आदेश के पालन में दंड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 के अंतर्गत जनसामान्य के स्वास्थ्य के हित को बनाए रखने के लिए भोपाल नगर पालिका निगम के राजस्व क्षेत्र के अंतर्गत केवल ग्रीन पटाखों के फोड़ने की अनुमति रहेगी एवं अन्य समस्त प्रकार के पटाखों का विक्रय एवं उपयोग प्रतिबंधित रहेगा.

कलेक्टर भोपाल के आदेश के अनुसार ग्रीन पटाखों को चलाने के लिए दीपावली एवं गुरु पर्व त्योहारों के दिन दो घंटे रात्रि - 8 बजे से 10 बजे तक, छठ पर्व के दिन प्रात: छह से आठ बजे तक एवं क्रिसमस और नववर्ष की संध्या पर केवल 35 मिनट के लिए रात्रि 11 बजकर 55 मिनट से 12 बजकर 30 मिनट तक पटाखे चलाने की अनुमति रहेगी.

आदेश के अनुसार तय समय के पहले और बाद में पटाखे चलाये जाने की शिकायत संबंधित थाना प्रभारी से कराई जा सकती है. शिकायत के आधार पर पटाखे जप्त किए जाएंगे. इसके साथ ही इलाके एसडीएम को भी मामले की शियकत कराई जा सकती है.

कलेक्टर भोपाल के इस आदेश को पलटते हुए गृहमंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा ने संवाददाताओं से कहा कि राजधानी में लोग खूब धाम से दीपावली का पर्व मनाएं, खूब फटाके चलाएं. डा. मिश्रा ने संवाददाताओं से कहा कि कोई समय समय सीमा नहीं है. हमारा त्योहार है उमंग और उत्साह के साथ मनाएं, बस कोरोना की गाइडलाइन का पालन करें.

टॅग्स :मध्य प्रदेशभोपालशिवराज सिंह चौहानकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)दिवाली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा