लाइव न्यूज़ :

संघ कार्यालय तक पहुंचा कोरोना, मध्य प्रदेश में पंद्रह हज़ार के पार, मरने वालों की संख्या 617

By शिवअनुराग पटैरया | Updated: July 6, 2020 21:10 IST

कोरोना से अब तक मरने वालों की संख्या  617 हो गई है. आज मध्य प्रदेश में कोरोना से 168  लोग ठीक हुए. इसके साथ ही मध्यप्रदेश में अब तक  11579 लोग कोरोना से ठीक होकर अस्पतालों से  घर जा चुके है. 

Open in App
ठळक मुद्देमेडिकल बुलेटिन के अनुसार प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज कोरोना के 65 मामले सामने आए.भोपाल में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढकर 3110  हो गई. आज भोपाल में कोरोना से 3 लोगों की मृत्यु हुई. कोरोना से अब तक 112 लोगों की मृृत्यु हो चुकी है. राजधानी में आज .30 लोग कोरोना से ठीक होकर अस्पतालों से डिस्चार्ज हुए.

भोपालः मध्य प्रदेश में प्रभावितों की संख्या बढ़कर 15284 हो गई है. आज मध्य प्रदेश में कोरोना के 354 नए मामले सामने आए. कल रविवार को मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 14930 थी.

इसके साथ ही राजधानी भोपाल में कोरोना राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यालय समिधा तक पहुंच गया है. समिधा में निवास करने वाले संघ के दो पदाधिकारियों को बीती रात कोरोना पाजिटिव पाया गया था. राज्य स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी जानकारी के अनुसार आज प्रदेश में कोरोना से  9 मृत्यु हो गई.

इसके साथ ही कोरोना से अब तक मरने वालों की संख्या  617 हो गई है. आज मध्य प्रदेश में कोरोना से 168  लोग ठीक हुए. इसके साथ ही मध्यप्रदेश में अब तक  11579 लोग कोरोना से ठीक होकर अस्पतालों से  घर जा चुके है. 

भोपाल में आज कोरोना के 65 मामले सामने आए

मेडिकल बुलेटिन के अनुसार प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज कोरोना के 65 मामले सामने आए. इसके साथ ही राजधानी भोपाल में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढकर 3110  हो गई. आज भोपाल में कोरोना से 3 लोगों की मृत्यु हुई.

भोपाल में अब तक कोरोना से अब तक 112 लोगों की मृृत्यु हो चुकी है. राजधानी में आज .30 लोग कोरोना से ठीक होकर अस्पतालों से डिस्चार्ज हुए.  इस तरह भोपाल में 2447 लोग  कोरोना से ठीक होकर अस्पतालों से डिस्चार्ज हो चुके हैं.

राजधानी भोपाल में कल संघ के दो वरिष्ठ पदाधिकारी कोरोना संक्रमित पाए गए थे. इसे बाद दोनों ही पदाधिकारियों ने अपने आपको, संघ के एक शिक्षा संस्थान में क्वारेंटाइन कर लिया है.  संक्रमित पाए गए दीपक विस्पुते आरएसएस के मध्य क्षेत्र प्रचारक प्रमुख हैं.

वहीं नरेंद्र जैन पश्चिम प्रचार क्षेत्र प्रमुख हैं. गौरतलब है कि भोपाल के ई-2 अरेरा कालोनी स्थित आरएसएस कार्यालय समिधा  में दोनों पदाधिकारी निवास करते थे. विस्पुते और जैन के कोरोना पाजिटिव पाए जाने के बाद उनके साथ काम करने वाले अन्य स्वयंसेवक भी क्वारेंटाइन हो गए है.

टॅग्स :मध्य प्रदेश में कोरोनाकोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियाआरएसएसभोपाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारतदिल्ली से सीधे छिंदवाड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री यादव, दिवंगत परिजनों को 8-8 लाख रुपये?, कहा-संकट की घड़ी में सरकार आपके साथ?

भारतहिंदी पत्रकारिता के 200 साल के सफर पर सप्रे संग्रहालय में विमर्श और अलंकरण?, लोकमत के वरिष्ठ संपादक विकास मिश्र को माधवराव सप्रे सम्मान

भारतनीतीश कुमार के बाद कौन बनेगा मुख्यमंत्री?, दिल्ली से लेकर नागपुर तक दौड़ लगा रहे भाजपा नेता, देखिए लिस्ट में कौन शामिल?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब