लाइव न्यूज़ :

Watch: बिस्किट का लालच देकर अस्पताल कर्मचारी नाबालिग से करा रहा था पैरों की मालिश, बीएमओ ने लिया यह एक्शन

By आजाद खान | Updated: September 7, 2022 12:34 IST

बताया जा रहा है कि अस्पताल के सरकारी कर्मचारी ने एक बच्चे को पहले बिस्किट का लालच दिया फिर उससे अपने पैर की मालिश करवाई है। ऐसे में आरोपी कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई भी हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश के एक सरकारी अस्पताल का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में सरकारी कर्मचारी एक नाबालिग बच्चे से मालिश करवाते दे जा रहा है।इस वीडियो के वायरल होने के बाद बीएमओ ने एक्शन भी लिया है।

भोपाल: मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के ब्यौहारी सिविल अस्पताल में कर्मचारी द्वारा एक नाबालिग बच्चे से कथित रूप से मालिश कराने का मामला सामने आया है। इस घटना का वीडियो भी वायरल हुआ है जिसे लेकर कार्रवाई भी हुई है। 

बताया जा रहा है कि अस्पताल में बतौर ड्रेसर तैनात कर्मचारी ने बच्चे को बिस्किट का लालच देकर उससे मालिश करवा रहा था। ऐसे में बीएमओ ने आरोपी कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे नोटिस जारी कर दिया है। 

क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, सिविल अस्पताल ब्यौहारी में महेंद्र नामक एक ड्रेसर को कथिर रूप से एक नाबालिग बच्चे से मालिश कराते हुए देखा गया है। वीडियो में यह देखा गया है कि अस्पताल परिसर में ड्रेसर एक कुर्सी पर बैठा हुआ है और उसके नीचे एक बच्चा उसके पैरों की मालिश कर रहा है। 

ड्रेसर पर यह आरोप है कि उसने नाबालिग बच्चे को बिस्किट का लालच देकर उससे पैर को मालिश करवा रहा था। वीडियो में अधिकारी के पास और लोग भी दिखाई दे रहे है, लेकिन किसी ने ड्रेसर को ऐसा करवाने से रोकते हुए देखा नहीं गया है। 

ऐसे में किसी ने इस घटना का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर इसे अपलोड कर दिया। 

बीएमओ ने कर्मचारी के खिलाफ जारी किया नोटिस

आपको बता दें कि इस मामले में बोलते हुए अस्पताल के सीएमएचओ डॉ. आरएस पांडेय ने कहा है कि अस्पताल में ऐसा बिल्कुल भी उचित नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि बीएमओ से कहकर कर्मचारी के खिलाफ नोटिस जारी किया गया है साथ ही इस पर कार्रवाई करते हुए उसके वेतन में कटौती भी किए जाने की बात कही है। 

टॅग्स :Madhya Pradeshवायरल वीडियोMinority Welfare and Development Department
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेGiorgia Meloni को PM मोदी का स्वीट गिफ्ट, Melody Toffee की कहानी हुई वायरल

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतमध्य क्षेत्रीय परिषद की 27वीं बैठक अगले साल उज्जैन में, गृह मंत्री शाह करेंगे सिंहस्थ की तैयारियों का मुआयना

भारतआर्थिक तूफ़ान सर पर और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बाँट रहे हैं?, राहुल ने कहा-किसान, युवा, महिलाएँ, मज़दूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं, PM हंसकर रील बना रहे, वीडियो

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम