लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: गुना जिले में बस हादसा, 10 लोगों की मौत, 47 घायल

By भाषा | Updated: May 21, 2018 18:24 IST

हादसे में बस चालक सहित सात लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी जबकि तीन लोगों ने जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

Open in App

गुना, 21 मई: मध्य प्रदेश के गुना जिले में बुधवार को रूठियाई कस्बे के समीप एक बस सड़क के किनारे खड़े ट्रक के पीछे से टकरा गई। हादसे में बस में सवार दस लोगों की मौत हो गयी जबकि 47 लोग घायल हो गये।निजी यात्री बस उत्तर प्रदेश के बांदा जिले से अहमदाबाद जा रही थी।

गुना पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक विवेक अस्थाना ने बताया कि आज तड़के करीब साढ़े चार बजे उत्तर प्रदेश के बांदा से अहमदाबाद जा रही बस गुना से लगभग आठ किलोमीटर दूर रूठियाई कस्बे के पास सड़क के किनारे खड़े एक ट्रक से पीछे से टकरा गयी। हादसे में बस चालक सहित सात लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी जबकि तीन लोगों ने जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतकों में डेढ़ साल की एक बच्ची भी शामिल है।

उन्होंने बताया कि हादसे में घायल हुए 47 बस यात्रियों को इलाज के लिये जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें तीन की हालत गंभीर है।उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद मृतकों के शव उनके परिजन को सौंप दिये हैं।धरनावदा पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक नीरज बिरथरे ने बताया कि अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ भादवि की संबद्ध धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। ट्रक चालक फरार है।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बस हादसे में मृतकों के प्रति शोक व्यक्त किया है। एसडीएम दिनेश शुक्ला ने बताया कि जिला प्रशासन ने प्रत्येक मृतक के परिजन को 15,000 रूपये तथा प्रत्येक घायल को 7,500 रूपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।

टॅग्स :मध्य प्रदेशरोड एक्सिडेंट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया