लाइव न्यूज़ :

Madhya Pradesh Assembly Elections 2023: भाजपा-कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर, जानिए क्या कहते हैं पिछले चुनाव के आंकड़े

By मनाली रस्तोगी | Updated: October 9, 2023 10:22 IST

निर्वाचन आयोग मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम में विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा करेगा। मिजोरम विधानसभा का कार्यकाल 17 दिसंबर को खत्म होगा।

Open in App
ठळक मुद्देनिर्वाचन आयोग पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा आज दोपहर 12 बजे करेगा।तेलंगाना में भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस), मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और छत्तीसगढ़ तथा राजस्थान में कांग्रेस की सरकार है।तेलंगाना, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश की विधानसभाओं का कार्यकाल अगले साल जनवरी में अलग-अलग तारीखों पर खत्म होगा।

नई दिल्ली: निर्वाचन आयोग पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा आज दोपहर 12 बजे करेगा। निर्वाचन आयोग मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम में विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा करेगा। मिजोरम विधानसभा का कार्यकाल 17 दिसंबर को खत्म होगा। इस पूर्वोत्तर राज्य में मिजो नेशनल फ्रंट सत्ता में है। 

तेलंगाना, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश की विधानसभाओं का कार्यकाल अगले साल जनवरी में अलग-अलग तारीखों पर खत्म होगा। तेलंगाना में भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस), मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और छत्तीसगढ़ तथा राजस्थान में कांग्रेस की सरकार है। 

अगर राज्यवार बात करें तो सबसे मध्य प्रदेश का जिक्र करते हैं, जहां साल 2018 के विधानसभा चुनाव में विधासनभा की 230 सीटों में कांग्रेस पार्टी बहुमत के करीब रही और उसने 114 सीटों पर जीत हासिल की थी। जबकि शिवराज सिंह चौहान की अगुवाई में भाजपा को 109 सीटों पर सफलता मिली थी। वहीं अगर वोट प्रतिशत की बात करें कांग्रेस को करीब 41 फीसदी जबकि भाजपा को 41 फीसदी से कुछ ज्यादा वोट हासिल हुए थे।

उस वक्त कांग्रेस के कमलनाथ ने निर्दलीयों, बहुजन समाज पार्टी और समाजवादी पार्टी की मदद से बहुमत के लिए जरूरी 116 सीटों का आंकड़ा पूरी करके सरकार का गठन किया था लेकिन कांग्रेस के आंतरिक कलह और ज्योतिरादित्य सिंधिया की बगावत के कारण कमलनाथ सरकार गिर गई थी और सूबे की कमान फिर से शिवराज सिंह चौहान के पास चली गई थी।

टॅग्स :मध्य प्रदेश चुनावविधानसभा चुनाव 2023विधानसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबहुमत का कर्त्तव्य भी बनता है अल्पमत को संरक्षण दे?, देश के 5 राज्यों में चुनाव की घोषणा?

भारतक्या महिला आरक्षण लॉटरी के जरिए मिलेगा?, उपसभापति की दौड़ दिलचस्प?

भारतAssembly elections 2026: राष्ट्रीय राजनीति भी तय करेंगे विधानसभा चुनाव

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026ः सीएम बनर्जी को पहला झटका?, मुख्य सचिव और गृह सचिव को हटाया, नंदिनी की जगह दुष्यंत को मुख्य सचिव और गृह सचिव मीना की जगह घोष?

भारतराज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका?, केरल में राहुल गांधी को छोड़कर एलडीएफ के साथ तेजस्वी यादव?

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप