लाइव न्यूज़ :

Madhya Pradesh: अमित शाह बोले- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 10 साल में पालिटिक्स आफ परफार्मेंस की स्थापना की, कौरवों से की विपक्ष की तुलना

By आकाश सेन | Updated: February 25, 2024 22:02 IST

भोपाल: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भोपाल में प्रबुद्धजन सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा जैसी कोई दूसरी पार्टी नहीं है। विश्व की 40 प्रतिशत आबादी चुनाव में पहुंच रही है, कई देशों में इस वर्ष चुनाव हो रहे हैं। इस वर्ष 100 करोड़ के मतदाता का संघ इस वर्ष भारत को सत्ता सौपेगा। अमित शाह ने कहा- भाजपा जब से जनसंघ के रूप में बनी है, शुरुआत से ही हमने चुनाव को सत्ता प्राप्ति का साधन नहीं माना बल्कि लोकतंत्र का उत्सव और जनसंपर्क का जरिया माना है। चुनाव हमारे लिए हमारे सिद्धांतों को जनता तक पहुंचाने का जरिया है।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस सरकार में ऐसा कोई क्षेत्र नहीं था जहां भ्रष्टाचार नहीं हुआ हो।अधिकतर चुनाव में जातिवाद, तुष्टिकरण, भ्रष्टाचार और परिवारवाद केंद्र में रहा है।सात परिवारों का घमंडिया गठबंधन है, जो कि ये मानते हैं कि बड़े परिवार में जन्म लेने वाले ही प्रधानमंत्री बन सकते हैं।

भोपाल: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने विपक्षी गठबंधन की तुलना कौरवों से की है। उन्होंने कहा कि एक तरफ भाजपा देशभक्तों की टोली जैसी और दूसरी ओर परिवारवादी पार्टियों का गठबंधन खड़ा है। देश को इन दोनों ताकतों के बीच देश के लिए जरुरी पार्टी को पसंद करना है। वें भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में वृहद प्रबुद्धजन सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। यहां उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि हमारे देश का लोकतंत्र चार नासूर जातिवाद, परिवारवाद, तुष्टिकरण और भ्रष्टाचार के बीच फंसा रहा। मोदी जी ने 10 साल के अंदर ही इन चारों नासूरों को नष्ट कर पॉलिटिक्स ऑफ परफॉर्मेंस की स्थापना की। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के संबोधन की खास बातें

• 2024 का वर्ष लोकतंत्र के पर्व का वर्ष है। विश्व की 40 फीसदी आबादी चुनाव में जा रही है। कई देशों में चुनाव हो गए। भारत भी इसी वर्ष में चुनाव में जा रहा है।

• मतदाता तय करेंगे कि अगले 5 साल शासन किस व्यक्ति, किस पार्टी और किस विचारधारा के हाथ में रहेगी। भाजपा जब से बनी है। हमने चुनाव को सत्ता प्राप्त करने का माध्यम नहीं माना है। चुनाव लोकतंत्र का उत्सव है।

• 10 साल की सरकार पर एक भी भ्रष्टाचार का आरोप नहीं है। सीमा पर किसी की हिम्मत नहीं है। अगर कोई जुर्रत करता है तो सर्जिकल स्ट्राइक और स्ट्राइक से हमारे सैनिक मुंहतोड़ जवाब देते हैं।

• देश को सुरक्षित करने का काम और भ्रष्टाचार को समाप्त करने का काम मोदी जी ने किया है। 30 साल के बाद देश में नई शिक्षा नीति मोदी जी लाए। जिसमें देश की मिट्टी, देश का ढंग और देश का रंग मिलेगा। मोदी जी ने देश को गुलामी की निशानियां से मुक्त करने का काम किया।• भारत दुनिया का सबसे पुराना और सबसे बड़ा लोकतंत्र है। हम पूरी सूझबूझ के साथ जनादेश बनाएं। हम किसी नेता और किसी पार्टी के खोखले वादों के आधार पर वोट ना दें। हम पार्टी ऐसी चुने जो वादे करें वह करके दिखाएं। पार्टी ऐसी चुने जिसमें भविष्य का लक्ष्य तय करने का माद्दा हो।

• आजादी के बाद हुए चुनावों का विशलेषण करे तो ये जातिवाद, परिवारवाद, तुष्टिकरण और भ्रष्टाचार से लिप्त रहे। कभी जातिवाद तो कभी परिवारवाद से जनमत को प्रभावित किया गया। कहीं तुष्टिकरण से जनमत को प्रभावित किया गया। तो कहीं भ्रष्टाचार के पैसों से जनमत को प्रभावित किया गया।

• हमारे देश का लोकतंत्र ये चार नासूरों के बीच में बंटा रहा। जातिवाद, परिवारवाद, तुष्टिकरण और भ्रष्टाचार। नरेंद्र मोदी जी ने 10 साल के अंदर ही इन चारों नासूरों को नष्ट कर पॉलिटिक्स ऑफ परफॉर्मेंस की स्थापना की। आज देश सच्चे लोकतंत्र की दिशा में जा रहा है।

• आज दो खेमे खड़े हैं, जैसे महाभारत के युद्ध में दो खेमे खड़े थे, एक ओर पांडवों का खेमा था और दूसरी ओर कौरवों का। एक और मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा देश भक्तों की टोली जैसी पार्टी खड़ी है। और दूसरी ओर सात परिवारवादी पार्टियों का गठबंधन खड़ा है।• शाह बोले- कौन है इंडी गठबंधन? जो नहीं चाहते कि गरीब का चाय बेचने वाला बेटा प्रधानमंत्री बने। घमंडिया गठबंधन की सातों पार्टियों के नेताओं को अपने बेटे, बेटियों की चिंता है। किसी को भी देश की चिंता नहीं है।

• आने वाले समय में देश को पसंदगी करनी है। ये दो ताकतों के बीच करनी है। एक जो अपने परिवार के लिए जीते है। और जो देश के लिए जीते हैं और मरते हैं।

• अधिकतर चुनाव में जातिवाद, तुष्टिकरण, भ्रष्टाचार और परिवारवाद केंद्र में रहा है।सात परिवारों का घमंडिया गठबंधन है, जो कि ये मानते हैं कि बड़े परिवार में जन्म लेने वाले ही प्रधानमंत्री बन सकते हैं।

कांग्रेस सरकार में ऐसा कोई क्षेत्र नहीं था जहां भ्रष्टाचार नहीं हुआ हो।

केंद्रीय मंत्री बोले- मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि ये पीएम मोदी की गारंटी है कि तीसरे जनादेश के बाद हमारा देश तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा। आज हमारा देश हर क्षेत्र में विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। ऐसा कोई वर्ग नहीं है जिसका मोदी सरकार में विकास नहीं हो रहा है। उन्होंने प्रबुद्ध जनों आग्रह है कि ऐसी पार्टी चुने जो भविष्य बनाकर उसे पूरा करने का माद्दा भी रखती हो। भाजपा ने जो कहा है, वो करके दिखाया है। हमारी नीतियों मे सर्व स्पर्शी और समावेशी नीति है। अभेद सुरक्षा वाले महान भारत का संकल्प है। हमारी नीतियों में भ्रष्टाचार खत्म कर विकसित भारत के निर्माण का ध्येय है।

टॅग्स :Madhya Pradeshअमित शाहAmit Shahकांग्रेसCongress
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'अमित शाह ने बंगाल में राष्ट्रपति शासन का आधार तैयार करने के लिए SIR का इस्तेमाल किया', ममता बनर्जी ने लगाया आरोप

भारतकौन थे स्वराज कौशल? दिवंगत भाजपा नेता सुषमा स्वराज के पति का 73 साल की उम्र में हुआ निधन

भारतफिर खुलेगी आईएएस संतोष वर्मा की फाइल, हाईकोर्ट ने पुलिस जांच को दी मंजूरी

भारतमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक, अफसरों को अधिकाधिक अस्पतालों और डॉक्टर्स को आयुष्मान योजना से जोड़ने के निर्देश

भारतझारखंड में संभावित सियासी उलटफेर की खबरों पर कोई भी नेता खुलकर बोलने को नहीं है तैयार, सियासी गलियारे में अटकलों का बाजार है गरम

भारत अधिक खबरें

भारतइंडिगो की 400 से ज्यादा उड़ानें आज हुई रद्द, यात्रियों के लिए मुश्किल हुआ हवाई सफर

भारतPutin Visit India: राष्ट्रपति पुतिन के भारत दौरे का दूसरा दिन, राजघाट पर देंगे श्रद्धांजलि; जानें क्या है शेड्यूल

भारतRBI MPC Meet: लोन होंगे सस्ते, RBI ने रेपो रेट 25 बेसिस पॉइंट्स घटाकर 5.25% किया

भारतपीएम मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन को भेंट की भगवत गीता, रशियन भाषा में किया गया है अनुवाद

भारतछत्तीसगढ़: हिंदी के प्रसिद्ध साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती