लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: 700 करोड़ रुपये के जीएसटी धोखाधड़ी का खुलासा, 500 फर्जी कंपनियां बना जारी किए फर्जी बिल, पांच गिरफ्तार

By विशाल कुमार | Updated: May 30, 2022 09:16 IST

आरोपी जाली दस्तावेजों, पतों और फर्जी पहचान का इस्तेमाल कर करीब 500 फर्जी फर्मों का नेटवर्क बनाकर फर्जी जीएसटी इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) रैकेट चलाते थे। उन्होंने फर्जी फर्मों के माध्यम से फर्जी चालान जारी करके 700 करोड़ रुपये से अधिक का इनपुट टैक्स क्रेडिट बनाया और पास किया।

Open in App
ठळक मुद्देफर्जी फर्मों के माध्यम से फर्जी चालान जारी करके 700 करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी की।जाली दस्तावेजों, पतों और फर्जी पहचान का इस्तेमाल कर करीब 500 फर्जी कंपनियां बनाईं।आरोपियों ने विभिन्न मोबाइल नंबरों से जुड़े डिजिटल वॉलेट खातों के माध्यम से लेनदेन किया।

भोपाल: मध्य प्रदेश पुलिस ने रविवार को गुजरात के पांच लोगों को कथित तौर पर 700 करोड़ रुपये के माल और सेवा कर (जीएसटी) क्रेडिट धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार किया है। मध्य प्रदेश पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी जाली दस्तावेजों, पतों और फर्जी पहचान का इस्तेमाल कर करीब 500 फर्जी फर्मों का नेटवर्क बनाकर फर्जी जीएसटी इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) रैकेट चलाते थे।

अधिकारियों ने कहा कि उन्होंने फर्जी फर्मों के माध्यम से फर्जी चालान जारी करके 700 करोड़ रुपये से अधिक का इनपुट टैक्स क्रेडिट बनाया और पास किया।

इंदौर में केंद्रीय जीएसटी आयुक्तालय और मध्य प्रदेश पुलिस के साइबर सेल की संयुक्त जांच से पता चला कि आरोपियों ने विभिन्न मोबाइल नंबरों से जुड़े डिजिटल वॉलेट खातों के माध्यम से लेनदेन किया।

साइबर सेल इंदौर के यूनिट इंस्पेक्टर राशिद खान ने कहा कि आरोपी पारंपरिक बैंकिंग चैनलों से बचने के लिए कई डिजिटल वॉलेट खातों के माध्यम से लेनदेन कर रहे थे। सभी आरोपी 25-35 साल के हैं और उन्होंने अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी थी।

अधिकारियों ने तलाशी अभियान के दौरान सूरत में आरोपी से जुड़े परिसरों से फर्जी फर्मों से संबंधित मोबाइल फोन, सिम कार्ड, दस्तावेज, सील और लेटर पैड जब्त किए हैं।

टॅग्स :Madhya PradeshGSTMadhya Pradesh Police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

कारोबारमार्च जीएसटी संग्रहः 8.8% की वृद्धि, 200000 करोड़ रुपये से अधिक कमाई, झमाझम बरसे पैसा?

भारतमध्य प्रदेश: सीएम मोहन यादव ने स्कूली छात्रों को बांटे किताबें-साइकिलें, बच्चों पर बरसाए फूल

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

भारत अधिक खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो