लाइव न्यूज़ :

Madhya Pardesh: MP का मुख्यमंत्री कौन, BJP के तीनों पर्यवेक्षक पहुंचे भोपाल, प्रहलाद पटेल के बंगले पर समर्थकों की भीड़

By आकाश सेन | Updated: December 11, 2023 13:08 IST

भोपाल : मध्यप्रदेश का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इसका फैसला आज हो जाएगा। दोपहर 3.50 बजे भोपाल स्थित बीजेपी मुख्यालय में पार्टी के विधायक दल की बैठक होगी। जिसमें प्रदेश के नए मुखिया के नाम पर मुहर लग जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देमध्यप्रदेश के नए मुख्यमंत्री के चयन की कवायद।भाजपा के तीनों पर्यवेक्षक पहुंचे भोपाल ।बीजेपी विधायक दल की बैठक में नए सीएम के नाम का होगा चयन

भोपाल :

बीजेपी विधायकों की बैठक लेने के लिए पर्यवेक्षक हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर बीजेपी ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ के लक्ष्मण और भाजपा की राष्ट्रीय सचिव आशा लकड़ा भोपााल पहुंच चुकी है  भोपाल एयरपोर्ट पर पारंपरिक लोक नृत्य से भव्य स्वागत हुआ। इसके बाद तीनों सीएम हाउस पहुंचे। नरेंद्र सिंह तोमर सबसे पहले भाजपा कार्यालय पहुंचे। वहीं, दूसरी ओर प्रहलाद पटेल के बंगले पर समर्थकों की भीड़ लगी हुई है। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया फिलहाल नई दिल्ली में हैं। 

बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने कि केंद्रीय पर्यवेक्षक भोपाल आ गए है। विधायक दल की बैठक में नए सीएम का नाम तय होगा। जनता ने 163 कमल के फूल खिलाएं है ।जिसमें दिखाया गया कि 2024 में पीएम मोदी एक बार फिर पूर्ण बहुमत से जीतेंगे।

BJP की ओर से विधायकों को बैठक में शामिल होने की सूचना दी जा चुकी है। आज दोपहर तक सभी विधायक  BJP ऑफिस पहुंच जाएंगे। विधायकों के बैठने की व्यवस्था मीडिया रूम में की गई है। यहीं विधायकों के लिए लंच भी रखा गया है।

 विधायकों के सिक्योरिटी गार्ड को भी नहीं मिलेगी एंट्री

पार्टी से जारी शेड्यूल के अनुसार दोपहर एक बजे से तीन बजे तक विधायकों का पंजीयन और लंच होगा। दोपहर 3:30 बजे से विधायक दल की ग्रुप फोटो होगी। दोपहर 3:50 से विधायक दल की बैठक शुरू हो जाएगी। विधायकों को ये निर्देश जारी किए गए हैं कि वे अपने गनमैन और सुरक्षाकर्मी को कार्यालय में एंट्री देने के लिए अनुरोध न करें। साथ ही बैठक के पहले मीडिया से चर्चा करने से बचने का भी अनुरोध किया गया है।

बीजेपी विधायक प्रहलाद पटेल के बंगले पर समर्थकों की भीड़

इधर बीजेपी के नवनिर्वाचित विधायक प्रहलाद पटेल के बंगले पर समर्थकों की भीड़ है।  जहां में प्रहलाद पटेल को उनके समर्थक शुभकामनाएं दे रहे है ..

टॅग्स :Madhya Pradeshशिवराज सिंह चौहानShivraj Singh Chouhanमनोहर लाल खट्टरभोपालbhopal
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?