लाइव न्यूज़ :

31 जनवरी को लगेगा साल का पहला चन्द्र ग्रहण, बुरे प्रभाव से ऐसे बचें

By गुलनीत कौर | Updated: January 4, 2018 17:38 IST

जानकारों के अनुसार इस चंद्र ग्रहण पर चांद पूरी तरह नीला दिखेगा।

Open in App

31 जनवरी, 2018 को साल का पहला चन्द्र ग्रहण लगने जा रहा है। यह पूर्ण चन्द्र ग्रहण होगा। इसी दिन पूर्णिमा की रात भी होगी। यह संयोग 150 साल बाद हुआ है। कहा जा रहा है कि इन दो परिस्थितियों के मिलने से इस दिन रात को आसमान में ब्लू मून यानी नीला चांद दिखाई देगा। 

नीला चांद या ब्लू मून एक प्रकार की खगोलीय घटना है जिसे ज्योतिष शास्त्र से भी जोड़कर शुभ-अशुभ प्रभावों का हवाला दिया जाता है। लेकिन सबसे पहले इस बार के चन्द्र ग्रहण की बात करें तो यह पूर्ण चन्द्र ग्रहण होगा जो कि अमूमन सभी यूरोपीय देशों से लेकर, अमरीका, अटलांटिक महासागर, भारतीय महासागर समेत आर्कटिक और अंटार्कटिक में भी दिखाई देगा। 

भारत में चंद्र ग्रहण

भारत में पूर्ण चंद्रग्रहण 77 मिनट तक रहेगा। सूतक समय सुबह 7 बजे से शाम 8 बजकर 42 मिनट तक रहेगा। इस दौरान बुरे प्रभाव से बचने के लिए कई काम नहीं किए जाने चाहिए।  

भारतीय राज्यों की बात करें तो शाम को 5 बजकर 18 मिनट से कई जगहों पर यह ग्रहण दिखना आरम्भ हो जाएगा जो कि रात्रि 8 बजकर 42 मिनट पर समाप्त हो जाएगा। इस तरह ग्रहण की कुल अवधि 3 घंटे 24 मिनट होगी। 

चन्द्र ग्रहण के दौरान क्या करें और क्या ना करें:

ज्योतिष शास्त्र के मतानुसार चन्द्र ग्रहण के दौरान बुरे प्रभाव से बचने के लिए जप-तप-ध्यान करना चाहिए। चंद्रमा बीज मंत्र "ॐ श्रां श्रीं श्रोक्तं चंद्रमसे नम:" का कम से कम एक माला जाप करें। 

मान्यता है कि सूर्य या चन्द्र ग्रहण के दौरान अन्न-जल दूषित हो जाता है इसलिए इस दौरान कुछ खाना-पीना नहीं चाहिए। ग्रहण लगने से पहले जल में तुलसी की पत्ती डाल दें। तुलसी की पत्तियों को हिन्दू धर्म में पवित्र माना जाता है। 

सूर्य और चन्द्र ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाएं किसी नुकीली वस्तु का इस्तेमाल ना करें और ना ही ऐसी वस्तुओं के संपर्क में आएं। माना जाता है कि ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए। ऐसा करने से होने वाली संतान पर इसका बुरा प्रभाव पड़ सकता है। 

टॅग्स :लूनर एक्लिप्सइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब