लाइव न्यूज़ :

लुधियानाः कांग्रेस सांसद बिट्टू के PA पर 12 से 15 लोगों के समूह ने किया हमला, अस्पताल में कराया गया भर्ती

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 12, 2022 16:14 IST

पुलिस ने बताया कि ढींढसा लुधियाना स्थित अपने कार्यालय जा रहे थे तभी कई मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए 12 से 15 लोगों के समूह ने उनकी कार अयाली चौक के पास रोक ली और हमला कर फरार हो गए।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने बताया कि ढींढसा लुधियाना स्थित अपने कार्यालय जा रहे थे।कांग्रेस सांसद रवनीत सिंह बिट्टू के निजी सहायक हरजिंदर सिंह ढींढसा के सिर सहित शरीर पर कई चोटें आई हैं।

लुधियानाः लुधियाना से लोकसभा सदस्य रवनीत सिंह बिट्टू के निजी सहायक हरजिंदर सिंह ढींढसा (35) पर करीब 12 लोगों के समूह ने धारदार हथियारों से शुक्रवार को हमला कर दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि इस घटना में ढींढसा गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और उन्हें निजी अस्पताल में ले जाया गया।

उन्होंने कहा कि ढींढसा की हालत स्थिर बताई जा रही है। यहां फिरोजपुर रोड स्थित अस्पताल के अध्यक्ष भगवान सिंह ने बताया, ‘‘उनके सिर सहित शरीर पर कई चोटें आई हैं। उन्हें गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में भर्ती किया गया है।’’ पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों से फुटेज एकत्रित की है।

पुलिस ने बताया कि ढींढसा लुधियाना स्थित अपने कार्यालय जा रहे थे तभी कई मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए 12 से 15 लोगों के समूह ने उनकी कार अयाली चौक के पास रोक ली और हमला कर फरार हो गए। थाना सराभा नगर के SHO सब -इंस्पेक्टर हरप्रीत सिंह ने बताया, "मामले में अलग-अलग पहलुओं की जांच कर रहे हैं। जांच की जा रही है कि हमलावर कौन थे और हमला क्यों किया गया।"

 

टॅग्स :Ludhianaकांग्रेसCongress
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब