लुधियानाः कांग्रेस सांसद बिट्टू के PA पर 12 से 15 लोगों के समूह ने किया हमला, अस्पताल में कराया गया भर्ती

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: August 12, 2022 04:09 PM2022-08-12T16:09:07+5:302022-08-12T16:14:43+5:30

पुलिस ने बताया कि ढींढसा लुधियाना स्थित अपने कार्यालय जा रहे थे तभी कई मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए 12 से 15 लोगों के समूह ने उनकी कार अयाली चौक के पास रोक ली और हमला कर फरार हो गए।

Ludhiana Congress MP Ravneet Singh Bittu's PA was attacked he was admitted to hospital | लुधियानाः कांग्रेस सांसद बिट्टू के PA पर 12 से 15 लोगों के समूह ने किया हमला, अस्पताल में कराया गया भर्ती

लुधियानाः कांग्रेस सांसद बिट्टू के PA पर 12 से 15 लोगों के समूह ने किया हमला, अस्पताल में कराया गया भर्ती

Highlightsपुलिस ने बताया कि ढींढसा लुधियाना स्थित अपने कार्यालय जा रहे थे।कांग्रेस सांसद रवनीत सिंह बिट्टू के निजी सहायक हरजिंदर सिंह ढींढसा के सिर सहित शरीर पर कई चोटें आई हैं।

लुधियानाः लुधियाना से लोकसभा सदस्य रवनीत सिंह बिट्टू के निजी सहायक हरजिंदर सिंह ढींढसा (35) पर करीब 12 लोगों के समूह ने धारदार हथियारों से शुक्रवार को हमला कर दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि इस घटना में ढींढसा गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और उन्हें निजी अस्पताल में ले जाया गया।

उन्होंने कहा कि ढींढसा की हालत स्थिर बताई जा रही है। यहां फिरोजपुर रोड स्थित अस्पताल के अध्यक्ष भगवान सिंह ने बताया, ‘‘उनके सिर सहित शरीर पर कई चोटें आई हैं। उन्हें गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में भर्ती किया गया है।’’ पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों से फुटेज एकत्रित की है।

पुलिस ने बताया कि ढींढसा लुधियाना स्थित अपने कार्यालय जा रहे थे तभी कई मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए 12 से 15 लोगों के समूह ने उनकी कार अयाली चौक के पास रोक ली और हमला कर फरार हो गए। थाना सराभा नगर के SHO सब -इंस्पेक्टर हरप्रीत सिंह ने बताया, "मामले में अलग-अलग पहलुओं की जांच कर रहे हैं। जांच की जा रही है कि हमलावर कौन थे और हमला क्यों किया गया।"

 

Web Title: Ludhiana Congress MP Ravneet Singh Bittu's PA was attacked he was admitted to hospital

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे