लाइव न्यूज़ :

लखनऊ यूनिवर्सिटी के फरमान के बाद, वेलेंटाइन डे पर छात्रों के लिए कैम्पस के दरवाजे बंद

By स्वाति सिंह | Updated: February 14, 2018 11:51 IST

लखनऊ विश्वविद्यालय ने यह फरमान महाशिवरात्रि पर्व का हवाला देकर जारी किया गया था।

Open in App

लखनऊ, 14 फरवरी: मंगलवार (13 फरवरी ) को फरमान जारी करने के बाद आज लखनऊ विश्वविद्यालय ने विद्यार्थियों के लिए दरवाजे बंद किया है। मंगलवार को जारी इस फरमान में छात्रों को वेलेंटाइन डे के दिन परिसर में घूमने  की मनाही थी। इसके साथ यह भी कहा गया था कि अगर वे परिसर में घूमते दिखाई दिए तो उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। विश्वविद्यालय ने यह फरमान महाशिवरात्रि पर्व का हवाला देकर जारी किया गया था।

 

विश्वविद्यालय प्रबंधन ने कहा कि पिछले साल में देखा गया था कि पाश्चात्य संस्कृति से प्रभावित होकर समाज के कतिपय युवा वेलेंटाइन डे मनाते हैं। इस संबंध में विश्वविद्यालय के छात्रों को बताया जा रहा है कि 14 फरवरी को महाशिवरात्रि की छुट्टी है और ऐसे में कोई छात्र घूमता हुआ दिखाई नहीं देना चाहिए। उन्होंने छात्र-छात्राओं से कहा कि 14 फरवरी को विश्वविद्यालय का उभय परिसर पूर्णतः बंद रहेगा। इस दौरान कोई कक्षा नहीं चलेगी, न कोई प्रायोगात्मक परीक्षाएं होंगी और न ही सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसलिए कोई छात्र परिसर में बिल्कुल न आए। इसके अलावा प्रबंधन ने छात्र-छात्राओं के माता-पिता से अपील की है कि वे अपने बच्चों को इस दिन विश्वद्यालय न भेजें और अगर इस नियम का उल्लंघन करते हुए शैक्षणिक परिसर में कोई छात्र-छात्रा पाई गई तो उसके खिलाफ नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।   

टॅग्स :वैलेंटाइन डेउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वेलेंटाइन डे' के दिन मिलना एक प्रेमी जोड़े के लिए बन गया मुसीबत, नाबालिग लड़की और नाबालिग लड़के की शादी कराना गांव वालों को पड़ रहा है भारी, कसा गया कानूनी शिकंजा

क्रिकेटहार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को वैलेंटाइन पर दिया खास तोहफा?, तस्वीरें वायरल, वीडियो 

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

भारत अधिक खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट