लाइव न्यूज़ :

लखनऊ की इस लड़की के ट्वीट से मचा ‘भूचाल’,कहा-मुस्लिम नहीं हिंदू प्रतिनिधि भेजें

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: June 19, 2018 10:09 IST

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक लड़की ने ट्वीट करके विवादों को जन्म दे दिया है।

Open in App

ई दिल्ली, 19 जून:  उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक लड़की ने ट्वीट करके विवादों को जन्म दे दिया है। यहां की एक लड़की ने एक ट्वीट से सोशल मीडिया पर बड़े विवाद को जन्म दे दिया। खबर के मुताबिक यहां कि पूजा नाम एक लड़की ने सोमवार को एयरटेल के तकनीकी प्रतिनिधि की सेवा इसलिए लेने से इनकार कर दिया, क्योंकि उसको देने वाला मुसलमान था।

दरअसल पूजा के घर पर एयरटेल डिजिटल टीवी का कनेक्शन है और उसने नेटवर्क में कुछ समस्या के चलते एयरटेल में शिकायत की। जिसके बाद  एयरटेल की टीम की ओर से सोमवार दोपहर शोएब नाम का एक कर्मचारी को पूजा के घर जाने को कहा गया। इस पर पूजा ने ट्वीट किया, 'प्यारे शोएब, क्योंकि तुम एक मुस्लिम हो और मुझे मुस्लिमों के कामकाज की नैतिकता पर विश्वास नहीं है एयरटेल आपसे प्रार्थना है कि किसी हिंदू प्रतिनिधि को भेजें।'

पूजा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा कि डियर शोएब, क्योंकि आप एक मुस्लिम हो और मेरी आपकी कार्यशैली में कोई आस्था नहीं है इसलिए आपसे निवेदन है कि किसी हिंदू रिप्रजेंटेटिव को मुझे असिस्ट करने को कहें।

जिसके जवाब में एयरटेल ने पूजा से गगनजोत (सिख प्रतिनिधि) को भेजने को लेकर चर्चा की तो इस पर पूजा राजी हो गईं। हालांकि, पूजा के ट्वीट से घमासान शुरू हो गया। लोगों ने उसकी जमकर आलोचना की। कई लोगों ने कहा कि वे भी बीजेपी समर्थक हैं लेकिन कट्टरता को स्वीकार नहीं करते। पांच घंटे घमासान के बाद एयरटेल ने पूजा को वापस लिखा कि एयरटेल कस्टमर्स, कर्मचारियों और पार्टनर्स के बीच धर्म और जाति को लेकर अंतर नहीं करता है।

इतना ही नहीं एयरटेल ने लिखा, 'प्यारी पूजा, हम कस्टमर्स, कर्मचारियों और पार्टनर्स के साथ जाति या धर्म के आधार पर अंतर नहीं करते हैं। हम आपसे भी कहते हैं कि इस तरह की बहस न करें। अगर कोई ग्राहक सर्विस के लिए हमसे संपर्क करता है तो जो प्रतिनिधि तत्काल उपलब्ध होता है हम उसे ही भेजते हैं। आपने जो सवाल उठाया है उसका हम जल्द ही जवाब देंगे।

इसके जवाब में पूजा ने एक और ट्वीट किया और उसने लिखा कि 'मैंने मुस्लिम प्रतिनिधि से बदलकर हिंदू प्रतिनिध भेजने की एक साधारण प्रार्थना की थी क्योंकि मेरा पिछला अनुभव बहुत ही खराब रहा है और यह मेरा अधिकार भी है। मेरे सिर्फ प्रतिनिधि बदलने की बात कहने पर गालियां पड़ रही हैं। मैं अब जो फेस कर रही हैं वह कल्पना से परे हैं। जो मेरे साथ अब हो रहा है इससे यह साबित हो गया कि मैं पहले सही थी।इसके बाद मानों सोशल मीडिया पर जंग से छिड़ गई है। हिंदू मुस्लिम दो गुटों  का विवाद सामने आ गया । 

नवीन तिवारी नाम के एक यूजर ने लिखा, 'मैं भी हिंदू हूं। मुझे भविष्य में जब भी एयरटेल सर्विस के लिए प्रतिनिधि की जरूरत पड़े तो कृपया शोएब को ही भेजें। पूजा सिंह के केस को किसी मानसिक रोग विशेषज्ञ के पास भेजें, उनके लिए प्रतिनिधि बदलने की जरूरत नहीं है बल्कि उन्हें अपना दिमाग बदलने की जरूरत है।' इसके बाद एक के बाद एक दोनों धर्म के लोगों ने ट्वीट की बरसात कर दी है।

टॅग्स :लखनऊउत्तर प्रदेशएयरटेल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"