लाइव न्यूज़ :

यूपी: डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने दिया विचित्र बयान, कहा- टेस्ट ट्यूब तकनीक से पैदा हुई सीता जी

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: June 1, 2018 14:46 IST

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब देव के बाद अब उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा सुर्खियों में हैं। हाल ही में उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने विवादित बयान दे दिया।

Open in App

लखनऊ, 1 जून:  त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब देव के बाद अब उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा सुर्खियों में हैं। हाल ही में उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने विवादित बयान दे दिया। खबर के मुताबिक हाल ही में उन्होंने कहा है कि सीता जी टेस्ट ट्यूब बेबी हो सकती हैं।

 मथुरा में हिंदी पत्रकारिता दिवस के एक कार्यक्रम के दौरान  टेक्नोलॉजी का उदाहरण देते हुए उप मुख्यमंत्री ने संजय और धृतराष्ट्र का भी उदाहरण दिया। डिप्टी सीएम ने कहा है कि सीता जी का जन्म घड़े की मदद से हुआ था, जो उस वक्त टेस्ट ट्यूब से बच्चे पैदा करने का एक तरीका था। कार्यक्रम में बात करते हुए उन्होंने कहा है कि उन्होंने नारद को पहला पत्रकार भी बताया।

 उन्होंने बताया कि देश में पत्रकारिता कोई आधुनिककाल से ही शुरू नहीं बल्कि ये महाभारत काल से चली आ रही हैय़ इस दौरान उन्होंने दावा किया था कि गुरुत्वाकर्षण बल, प्लास्टिक सर्जरी और परमाणु की खोज भी भारत में हुई थी। उन्होंने कहा कि ये लाइव टेलीकास्ट नहीं है तो क्या है कि हस्तिनापुर में बैठे संजय ने बैठे-बैठ कुरुक्षेत्र में हो रहे महाभारत के युद्ध का विहंगम दृश्य धृतराष्ट्र को बताते थे। दिनेश शर्मा ने कहा है कि इसी तरह सीता जी का जन्म एक घड़े से होने का भी जिक्र है, जो आज की टेस्ट ट्यूब बेबी टेक्नोलॉजी रही होगी। 

जनक जी के हल चलाने पर जमीन से एक घड़ा निकला और उसमें सीता जी निकलीं. वह कहीं न कहीं टेस्ट ट्यूब बेबी जैसी टेक्नोलॉजी रही होगी। आपको बता दें कि कि हाल ही में त्रिपुरा के मुख्‍यमंत्री बिप्लब देव ने भी कहा था ति संजय और धृतराष्ट्र का उल्लेख करते हुए कहा था कि महाभारत काल में भी इंटरनेट था, तभी संजय धृतराष्ट्र को महाभारत के युद्ध की जानकारी दे पाए थे।  

टॅग्स :दिनेश शर्माउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब