लाइव न्यूज़ :

लखनऊ यूनिवर्सिटी का फरमान, वेलेंटाइन डे पर परिसर में दिखाई नहीं देना चाहिए कोई छात्र-छात्रा

By रामदीप मिश्रा | Updated: February 13, 2018 11:00 IST

विश्वविद्यालय प्रबंधन ने कहा है कि पिछले सालों में देखा गया कि पाश्चात्य संस्कृति से प्रभावित होकर समाज के कतिपय युवा वेलेंटाइन डे मनाते हैं।

Open in App

लखनऊ, 13 फरवरी। लखनऊ विश्वविद्यालय ने छात्रों को 14 फरवरी यानि वेलेंटाइन डे के दिन परिसर में घूमने को लेकर फरमान जारी किया है और उन्हें नसीहत भी दी है कि अगर वे परिसर में घूमते दिखाई दिए तो उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। छात्रों को यह फरमान महाशिवरात्रि पर्व का हवाला देकर जारी किया गया है। 

विश्वविद्यालय प्रबंधन ने कहा है कि पिछले सालों में देखा गया कि पाश्चात्य संस्कृति से प्रभावित होकर समाज के कतिपय युवा वेलेंटाइन डे मनाते हैं। इस संबंध में विश्वविद्यालय के छात्रों को बताया जा रहा है कि 14 फरवरी को महाशिवरात्रि की छुट्टी है और ऐसे में कोई छात्र घूमता हुआ दिखाई नहीं देना चाहिए।

उन्होंने छात्र-छात्राओं से कहा कि 14 फरवरी को विश्वविद्यालय का उभय परिसर पूर्णतः बंद रहेगा। इस दौरान कोई कक्षा नहीं चलेगी, न कोई प्रायोगात्मक परीक्षाएं होंगी और न ही सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसलिए कोई छात्र परिसर में बिल्कुल न आए। 

इसके अलावा प्रबंधन ने छात्र-छात्राओं के माता-पिता से अपील की है कि वे अपने बच्चों को इस दिन विश्वद्यालय न भेजें और अगर इस नियम का उल्लंघन करते हुए शैक्षणिक परिसर में कोई छात्र-छात्रा पाई गई तो उसके खिलाफ नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।   

टॅग्स :वेलेंटाइन डेउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वेलेंटाइन डे' के दिन मिलना एक प्रेमी जोड़े के लिए बन गया मुसीबत, नाबालिग लड़की और नाबालिग लड़के की शादी कराना गांव वालों को पड़ रहा है भारी, कसा गया कानूनी शिकंजा

क्रिकेटहार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को वैलेंटाइन पर दिया खास तोहफा?, तस्वीरें वायरल, वीडियो 

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर