लाइव न्यूज़ :

डीजल पहली बार 70 रुपये प्रति लीटर के पार, एलपीजी का दाम 1.49 रुपये बढ़ा

By भाषा | Updated: September 1, 2018 04:27 IST

अमेरिकी डालर के मुकाबले रुपये में लगातार गिरावट आने के साथ डीजल का दाम पहली बार 70 रुपये प्रति लीटर से ऊपर निकल गया।

Open in App

नई दिल्ली, 31 अगस्तः अमेरिकी डालर के मुकाबले रुपये में लगातार गिरावट आने के साथ डीजल का दाम पहली बार 70 रुपये प्रति लीटर से ऊपर निकल गया। इसके साथ ही घरेलू एलपीजी सिलेंडर का दाम भी 1.49 रुपये प्रति सिलेंडर बढ़ गया। 

सब्सिडीयुक्त रसोई गैस सिलेंडर का दाम आज मध्यरात्रि से दिल्ली में 1.49 रुपये बढ़कर 499.51 रुपये प्रति सिलेंडर हो जायेगा। यह वृद्धि मूख्य तौर पर आधारभूत मूल्य पर कर बढ़ने की वजह से हुई है। देश की सबसे बड़ी पेट्रोलियम विपणन कंपनी इंडियन आयल कारपोरेशन ने एक वक्तव्य में यह जानकारी दी है। 

डीजल के दाम में 28 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि हुई है। ईंधन के दाम में दैनिक संशोधन शुरू होने के बाद डीजल के दाम में यह सबसे तीव्र वृद्धि है। दिल्ली में अब एक लीटर डीजल का दाम 70.21 रुपये प्रति लीटर होगा। यहां उल्लेखनीय है कि दिल्ली में देश के चारों महानगरों में ईंधन के दाम सबसे कम होते हैं। पेट्रोल का दाम भी बढ़कर 78.51 रुपये लीटर पर पहुंच गया।

सरकार रसोई गैस की सब्सिडी राशि सीधे लाभार्थी के खाते में पहुंचाती है। हालांकि, उपभोक्ता को सिलेंडर बाजार मूल्य पर खरीदना होता है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में दाम की घट बढ़ केसाथ सब्सिडी राशि में भी बदलाव होता है। नियमों के मुताबिक एलपीजी पर जीएसटी का भुगतान सिलेंडर के बाजार मूल्य पर करना होगा। मूल्य की घटबढ़ पर सब्सिडी का भुगतान सरकार करेगी लेकिन कर का भुगतान उपभोक्ता को ही करना होता है। यही वजह है कि कर भुगतान बढ़ने से सब्सिडी युक्त सिलेंडर करीब डेढ रुपया महंगा होगा। 

टॅग्स :डीजल का भावपेट्रोल का भाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: बड़े शहरों में क्या है आज का रेट, यहां देखें पूरी लिस्ट

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 2 अप्रैल की सुबह जारी हुए तेल के दाम, जानें आज कितनी खाली होगी जेब

कारोबारडीजल 25 और पेट्रोल 7.4 रुपये लीटर महंगा?, ईरान-अमेरिका युद्ध के बीच नायरा के बाद Shell India ने दिया झटका?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 1 अप्रैल को राहत या झटका? अपनी गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले पढ़ लें पेट्रोल-डीजल के रेट

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो