लाइव न्यूज़ :

LPG Price Hike: पहले दिन महंगाई की मार, गैस सिलेंडर पर बढ़े इतने रुपये, जानें अपने शहर का हाल

By आकाश चौरसिया | Updated: November 1, 2023 11:13 IST

देश भर में कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में उछाल आया है। इस बात की घोषणा तेल मार्केटिंग कंपनी ने कीमतों में संशोधन कर की है।

Open in App
ठळक मुद्देयह दाम आज यानी 1 नवंबर से देश में लागू हो जाएंगेदेश में एक बार फिर कमर्शियल सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी हुई हैवहीं, बीते अक्टूबर को भी कमर्शियल सिलेंडरों के दामों में बढ़ोतरी हुई थी

नई दिल्ली: देश भर में तेल मार्केटिंग कंपनी ने बुधवार को देश भर में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। सिलेंडर के दामों में हुई यह बढ़त 101.5 रुपये की है। इस बात का ऐलान तेल मार्केटिंग कंपनी (ओएमसी) ने बुधवार को कीमतों में संशोधन कर किया है।

अब 1 नवंबर यानी आज से दिल्ली में 19 किलो वाले सिलेंडर की कीमत अब 1731.5 रुपये से बढ़कर 1,833 रुपये हो जाएगी। चेन्नई में एलपीजी सिलेंडर के दाम 1,999 रुपए, मुंबई में 1,785 रुपए और कोलकाता में 1,943 रुपए कीमत पर मिलेगा। यह दूसरी बार है जब देश भर में कमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़े हैं। 

अक्टूबर में यह बढ़ोतरी कमर्शियल सिलेंडर में 209 रुपए प्रति सिलेंडर की हुई थी। वहीं, अगस्त और सितंबर में 250 रुपए की दाम में कमी की गई थी। बता दें कि हर महीने के पहले दिन में घरेलू और कमर्शियल सिलेंडरों के दाम में संशोधन होता है। 

वहीं, दूसरी तरफ घरेलू सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। अभी दिल्ली में 14.2 किलोग्राम का सिलेंडर 903 रुपए में मिल रहा है, जबकि कोलकाता में इसकी कीमत 929 रुपए है और मुंबई में 902.50 रुपए और चेन्नई में 918.50 रुपए है। 

 

टॅग्स :LPGभारतIndia
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह