लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के उपचाराधीन संक्रमितों की संख्या सबसे कम

By भाषा | Updated: September 2, 2021 17:51 IST

Open in App

राजस्थान में कोरोना वायरस के संक्रमित मरीजों की संख्या घटकर 81 रह गई है और राज्य में पिछले एक महीने में इस संक्रमण से मौत का कोई मामला सामने नहीं आया है । मुख्यमंत्री ने इसकी जानकारी दी । प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के अनुसार राजस्थान पूरे देश में कोरोना के सबसे कम उपाचाराधीन संक्रमित वाला राज्य बन गया है। गहलोत ने बृहस्पतिवार को ट्वीट किया,' सिर्फ 81 उपचाराधीन मरीजों के साथ राजस्थान पूरे देश में सबसे कम एक्टिव केस वाला राज्य बन गया है। यह बेहद खुशी की बात है कि पिछले एक महीने में राज्य में कोरोना से कोई भी मृत्यु नहीं हुई है।' उन्होंने आगे लिखा, ' लेकिन जरा सी लापरवाही होने पर कोविड पुन: बढ़ सकता है। इसलिए कोरोना प्रोटोकॉल यानी मास्क, सोशल डिस्टैंसिंग का पालन बेहद जरूरी है।' गहलोत के अनुसार राज्य में अभी तक 1.10 करोड़ लोगों को दोनों खुराक सहित कुल 4.55 करोड़ से अधिक टीके लगाई जा चुकी हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे समय पर अपनी खुराक जरूर लगवाएं। उल्लेखनीय है कि राज्य में अब तक कुल संक्रमितों की संख्या बुधवार को 954100 रही और राज्य में इस घातक संक्रमण से अब तक कुल 8954 लोगों की मौत हो चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

क्रिकेटशुभमन गिल कब तक करेंगे आईपीएल 2026 में वापसी? इंजरी कितनी गंभीर? जानें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण