लाइव न्यूज़ :

कोविड प्रतिबंधों और कड़ी सुरक्षा के बीच भगवान जगन्नाथ का स्नान अनुष्ठान हुआ

By भाषा | Updated: June 24, 2021 13:57 IST

Open in App

पुरी, 24 जून भगवान जगन्नाथ, देवी सुभद्रा और भगवान जगन्नाथ का वार्षिक स्नान अनुष्ठान बिना श्रद्धालुओं के कोविड-19 संबंधी प्रोटोकॉल के सख्त अनुपालन के बीच बृहस्पतिवार को हुआ। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

‘स्नान यात्रा’ रथ यात्रा से पहले हिंदू कैलेंडर के ‘ज्येष्ठ’ माह की पूर्णिमा के दिन होती है जिसे भगवान जगन्नाथ का जन्मदिवस माना जाता है।

अधिकारियों ने बताया कि जिला प्रशासन ने वैश्विक महामारी के मद्देनजर लगातर दूसरे साल ‘देवस्नान’ उत्सव में श्रद्धालुओं को शामिल होने की मंजूरी नहीं दी और 12वीं सदी के इस मंदिर के आस-पास सुरक्षा बढ़ा दी, लोगों के जमावड़े को रोकना सुनिश्चित करने के लिए बुधवार रात से निषेधाज्ञा लागू कर दी थी।

पुरी जिलाधिकारी समर्थ वर्मा ने बताया कि राज्य सरकार ने उत्सव के सीधे प्रसारण के लिए व्यापक व्यवस्था की है।

वर्मा ने बताया कि जिन लोगों ने अनुष्ठानों में हिस्सा लिया उनकी आरटी-पीसीआर जांच की गई और उनकी जांच रिपोर्ट कोविड-19 के लिए नेगेटिव आई थी जबकि कार्यक्रम के दौरान उपस्थित रहे सेवकों को टीके की दोनों खुराकें लग चुकी हैं।

भगवान की मूर्तियों को मंदिर परिसर में मौजूदा ‘सूना कुआं’ से खींचे गए 108 घड़ों के पानी से स्नान कराया गया। पूर्ण सार्वजनिक दर्शन में त्रिमूर्ति को फिर ‘गजानन’ या ‘गणेश बेश’ में तैयार किया गया और रोजाना चढ़ने वाले प्रसाद या ‘भोगालागी’ तैयार किया।

‘छेरा पहनरा’(नहाने वाले स्थान की सफाई) शाही पुजारी द्वारा किया गया क्योंकि पुरी के गजपति महाराज, दिब्यसिंह देब ने महामारी के चलते अनुष्ठान में हिस्सा नहीं लिया।

‘स्नान यात्रा’ के बाद, देवी-देवताओं की मूर्तियों को 15 दिनों के लिए सार्वजनिक दर्शन से दूर रखा जाता है। माना जाता है कि बहुत ज्यादा नहलाने के कारण इस अवधि में उन्हें बुखार आ जाता है।

श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन (एसजीटीए) के मुख्य प्रशासक कृष्ण कुमार ने कहा कि 25 जुलाई तक मंदिर में श्रद्धालुओं का प्रवेश नहीं हो सकेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

क्रिकेटशुभमन गिल कब तक करेंगे आईपीएल 2026 में वापसी? इंजरी कितनी गंभीर? जानें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण