लाइव न्यूज़ :

ईडी द्वारा मल्लिकार्जुन खड़गे से घंटों पूछताछ को लेकर कांग्रेसी नेता जयराम रमेश बोले - 'यह शुद्ध उत्पीड़न है'

By रुस्तम राणा | Updated: August 4, 2022 20:30 IST

कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने कहा कि 6.5 घंटे हो चुके हैं और हमारे वरिष्ठ नेता और एलओपी मल्लिकार्जुन खड़गे, जिन्हें ईडी ने (संसद) सत्र के बीच में तलब किया था, अभी भी ईडी के साथ हैं। यह खेदजनक है।

Open in App
ठळक मुद्देजयराम रमेश ने ईडी की घंटो की पूछताछ को बताया - खेदजनक कहा- खड़गे को मार्गरेट अल्वा के लिए शाम 7:30 बजे रात्रिभोज की मेजबानी करनी थीउन्होंने कहा- कांग्रेस की विरोध रैली से पहले मोदी सरकार ने यह ड्रामा रचा है

नई दिल्ली: नेशनल हेरल्ड मामले में गुरुवार को ईडी द्वारा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे से घंटों पूछताछ को लेकर पार्टी के सांसद जयराम रमेश ने केंद्र पर निशाना साधा है। उन्हें इसे शुद्ध उत्पीड़न बताया है।

कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने कहा कि 6.5 घंटे हो चुके हैं और हमारे वरिष्ठ नेता और एलओपी मल्लिकार्जुन खड़गे, जिन्हें ईडी ने (संसद) सत्र के बीच में तलब किया था, अभी भी ईडी के साथ हैं। यह खेदजनक है। जयराम रमेश ने कहा कि उन्हें विपक्ष के वीपी उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा के लिए शाम 7:30 बजे रात्रिभोज की मेजबानी करनी थी। 

उन्होंने कहा कि यह शुद्ध उत्पीड़न है। महंगाई, बेरोजगारी और खाद्य पदार्थों पर जीएसटी के खिलाफ कल सभी राज्यों में कांग्रेस की विरोध रैली से पहले मोदी सरकार ने यह ड्रामा रचा है... सोनिया गांधी के आवास और एआईसीसी के मुख्यालय के बाहर कई सुरक्षा बलों को तैनात किया गया था।

बता दें कि ईडी द्वारा खड़गे को मामले में पूछताछ के लिए समन जारी किया गया था। इस पर खड़गे ने राज्यसभा में कहा, ‘‘सदन की बैठक हो रही है। मैं भी इस सदन का एक सदस्य हूं और विपक्ष का नेता भी हूं। लेकिन मुझे इस वक्त ईडी का समन आता है कि जल्दी आइए।’’

खड़गे ने कहा कि उन्हें 12.30 बजे ईडी ने बुलाया है इसलिए कानून का पालन करने के लिए वह ईडी कार्यालय जाना चाहते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘... जब सदन चल रहा है, उस वक्त ईडी द्वारा मुझे बुलाना, क्या यह उचित है? ’’

टॅग्स :मल्लिकार्जुन खड़गेJairam Rameshनेशनल हेराल्ड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारतHimachal Congress 2026: 12 नए उपाध्यक्ष और 27 महासचिवों की नियुक्ति?, 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए 18 माह कांग्रेस कार्यकारिणी, देखिए पूरी सूची

भारतमध्य प्रदेश राज्यसभा चुनावः 3 सीट खाली और अप्रैल-मई में मतदान?, विधानसभा में 230 विधायक और एक सीट के लिए चाहिए 58 वोट, क्या कांग्रेस बचा पाएगी सीट?

भारतबहुमत का कर्त्तव्य भी बनता है अल्पमत को संरक्षण दे?, देश के 5 राज्यों में चुनाव की घोषणा?

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर