लाइव न्यूज़ :

बीजेपी की जीत पर शरद पवार ने कहा-जनता के फैसले का सम्मान करता हूं पर EVM पर संदेह सही

By स्वाति सिंह | Updated: May 23, 2019 15:45 IST

नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) नेता शरद पवार ने कहा 'मैं लोगों के फैसले को स्वीकार करता हूं।

Open in App
ठळक मुद्देबीजेपी अकेले दम पर एक बार फिर सत्ता में आने में कामयाब होगी। वाराणसी से पीएम नरेंद्र मोदी आगे चल रहे हैं।

नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) नेता शरद पवार ने लोकसभा चुनाव में विपक्ष की हार को देखते हुए कहा कि कांग्रेस ने भी राजीव गांधी के समय अच्छा प्रदर्शन किया था लेकिन किसी ने भी चुनाव पर संदेह नहीं किया।

उन्होंने कहा  'मैं लोगों के फैसले को स्वीकार करता हूं। हालांकि, ये भी सही है कि लोगों के ईवीएम पर संदेह हैं। कांग्रेस ने भी राजीव गांधी के समय अच्छा प्रदर्शन किया था लेकिन किसी ने भी चुनाव पर संदेह नहीं किया। ऐसा ही अटल बिहारी वाजपेयी के समय भी हुआ था। किसी ने संदेह नहीं किया।'

लोकसभा चुनाव-2019 के आ रहे नतीजों ने साफ कर दिया है कि एक बार फिर देश में बीजेपी की सरकार बनने जा रही है। रुझानों के अनुसार बीजेपी अकेले दम पर एक बार फिर सत्ता में आने में कामयाब होगी। वहीं, कांग्रेस बेहद कम सीटों पर सिमट सकती है। फिलहाल के नतीजों के अनुसार बीजेपी ने हिमाचल प्रदेश में सभी चार सीटों पर कब्जा जमाया है। साथ ही राजस्थान में भी बीजेपी का जबर्दस्त प्रदर्शन नजर आ रहा है। 

वहीं, वाराणसी से पीएम नरेंद्र मोदी आगे चल रहे हैं। नरेंद्र मोदी का सामना इस सीट पर कांग्रेस के अजय राय से है। गुजरात के गांधीनगर से अमित शाह आगे चल रहे हैं। दूसरी ओर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी वायनाड से चुनाव जीत गये हैं।

टॅग्स :लोकसभा चुनावशरद पवारकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए