लाइव न्यूज़ :

इंदौर लोकसभा सीट: जाल सभागृह में है जिले का पहला एयरकूल्ड मतदान केंद्र, वोटर्स के लिए है चाय-कॉफी और ठंडाई की व्यवस्था

By मुकेश मिश्रा | Updated: May 19, 2019 09:41 IST

इसी कड़ी में जाल सभागृह में जिले का पहला और इकलौता एयरकूल्ड मतदान केंद्र भी बनकर तैयार किया गया है। इंदौर मैनेजमेंट एसोसिएशन, नगर निगम और प्रशासन की मदद से यह केंद्र बनकर तैयार हुआ है। 

Open in App
ठळक मुद्देइंदौर संसदीय सीट पर सातवें और आखिरी चरण में 19 मई को वोटिंग जारी है। इस बार मतदान केंद्रों पर मतदाताओं को अधिक से अधिक सुविधाएं देने के लिए प्रशासन ने व्यवस्थाएं की है। 

इंदौर संसदीय सीट पर सातवें और आखिरी चरण में 19 मई को वोटिंग जारी है। इस बार मतदान केंद्रों पर मतदाताओं को अधिक से अधिक सुविधाएं देने के लिए प्रशासन ने व्यवस्थाएं की है। 

इसी कड़ी में जाल सभागृह में जिले का पहला और इकलौता एयरकूल्ड मतदान केंद्र भी बनकर तैयार किया गया है। इंदौर मैनेजमेंट एसोसिएशन, नगर निगम और प्रशासन की मदद से यह केंद्र बनकर तैयार हुआ है। 

यहां पर पूरी तरह से एयरकूल्ड व्यवस्था के साथ ही किड जोन, सेफ्टी लॉकर, एंबुलेंस व्यवस्था, आरओ पेयजल, चाय-कॉफी के साथ ही ठंडाई, दूध, बिस्किट की व्यवस्था की गई है। आईएमए के प्रेसीडेंट संतोष मुछाल ने कहा कि दिव्यांग और निशक्तजन जो केंद्र पर नहीं आ सकते, उनके लिए वाहन व्यवस्था भी की गई है।

कांग्रेस का उत्साह मौजूदा लोकसभा चुनावों में उफान पर

पिछले साल नवंबर में हुए विधानसभा चुनावों के दौरान 15 साल बाद सूबे की सत्ता में लौटी कांग्रेस का उत्साह मौजूदा लोकसभा चुनावों में उफान पर है। हालांकि, सियासी आलोचकों का मानना है कि कांग्रेस के लिये इंदौर लोकसभा क्षेत्र में भाजपा का 30 साल पुराना गढ़ भेदना इतना आसान नहीं है।

प्रदेश के सबसे बड़े औद्योगिक और वाणिज्यिक क्षेत्र में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की जड़ें भी मजबूत मानी जाती हैं। लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन (76) इंदौर से वर्ष 1989 से 2014 के बीच लगातार आठ बार चुनाव जीत चुकी हैं।

लेकिन 75 साल से ज्यादा उम्र के नेताओं को चुनाव नहीं लड़ाने के भाजपा के नीतिगत निर्णय को लेकर मीडिया में खबरें आने के बाद उन्होंने पांच अप्रैल को खुद घोषणा की थी कि वह इस बार बतौर उम्मीदवार चुनावी मैदान में नहीं उतरेंगी। लम्बी उहापोह के बाद भाजपा ने लालवानी को महाजन का चुनावी उत्तराधिकारी बनाते हुए इंदौर से टिकट दिया। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावइंदौरमध्य प्रदेश लोकसभा चुनाव 2019कांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर