लाइव न्यूज़ :

CM अरविंद केजरीवाल ने मनोज तिवारी को बताया 'नाचने वाला', मिला ये जवाब

By स्वाति सिंह | Updated: May 4, 2019 14:40 IST

शुक्रवार को एक रोड शो के दौरान दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि मनोज तिवारी नाचता बहुत अच्छा है। पांडे जी को नाचना नहीं आता लेकिन काम करना आता है।

Open in App
ठळक मुद्देअरविंद केजरीवाल ने मनोज तिवारी को नाचने वाला बताया था।केजरीवाल ने दावा किया कि उनकी पार्टी ने जाति के आधार पर किसी के साथ भेदभाव नहीं किया

दिल्ली सीएम और आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल ने लोकसभा चुनाव 2019 के लिए प्रचार के दौरान दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष और प्रत्याशी मनोज तिवारी को नाचने वाला बताया था। इसका पलटवार करते हुए शनिवार को मनोज तिवारी ने दिल्ली सीएम पर हमला बोला है। तिवारी ने कहा 'केजरीवाल की इस गिरी हुई राजनीति का जवाब पूर्वांचल समाज देना। इसके साथ ही उन्होंने इसे सभी पूर्वांचल के लोगों का अपमान बताया है। 

बता दें कि शुक्रवार को एक रोड शो के दौरान दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि मनोज तिवारी नाचता बहुत अच्छा है। पांडे जी को नाचना नहीं आता लेकिन काम करना आता है। इस बार नाचने वाले को वोट नहीं बल्कि काम करने वाले को वोट देना'।

सोनीपत में रोड शो के दौरान केजरीवाल ने भाजपा पर बोला था हमला

इससे पहले मंगलवार (30 अप्रैल) को दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रदेश में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर समाज में विभाजन करने का आरोप लगाते हुए लोगों से भगवा पार्टी को खारिज करने की अपील की। 

सोनीपत लोकसभा क्षेत्र से जननायक जनता पार्टी के उम्मीदवार दिग्विजय चौटाला के समर्थन में निकाले गए रोड शो में हिससा लेते हुए केजरीवाल ने भाजपा पर आरोप लगाए । दिग्विजय चौटाला के अलावा इस सीट पर राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस उम्मीवार भूपेंद्र सिंह हुड्डा तथा मौजूदा भाजपा सांसद रमेश चंद्र कौशिक मैदान में हैं । केजरीवाल के साथ दिग्विजय चौटाला और जजपा के वरिष्ठ नेता एवं हिसार के सांसद दुष्यंत चौटाला भी मौजूद थे । 

केजरीवाल ने दावा किया कि उनकी पार्टी ने जाति के आधार पर किसी के साथ भेदभाव नहीं किया और वह सबको साथ लेकर चलती है । आप नेता ने जाट आरक्षण की मांग को लेकर राज्य में हुई हिंसा का जिक्र किया। फरवरी 2016 में हरियाणा के कुछ हिस्सों में यह हिंसा हुई थी । सोनीपत और रोहतक जिले इस हिंसा के केंद्र थे । केजरीवाल ने इस हिंसा के लिए राज्य की भाजपा सरकार को जिम्मेदार बताया जो तीन साल पहले हुआ था और जिसमें 30 लोगों की मौत हो गयी थी तथा सैकड़ों अन्य घायल हो गए थे । 

टॅग्स :लोकसभा चुनावअरविन्द केजरीवालमनोज तिवारीदिल्ली लोकसभा चुनाव 2019
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारत अधिक खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो