लाइव न्यूज़ :

'मिशन—2019' के लिए मां विंध्यवासिनी की शरण में पहुंचे अमित शाह, योगी आदित्यनाथ संग की पूजा-अर्चना

By भाषा | Updated: July 5, 2018 05:48 IST

अमित शाह की मिर्जापुर बैठक में भाजपा के स्थानीय कार्यकर्ताओं को दूर रखा गया था, क्यों?

Open in App

विंध्याचल/मिर्जापुर, 5 जुलाई: मिशन 2019 के बाबत भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के अध्यक्ष अमित शाह अपने दो दिवसीय उत्तर प्रदेश की यात्रा की शुरुआत विंध्याचल स्थिति मां विध्यवासिनी देवी धाम से की। उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय मौजूद थे। भाजपा अध्यक्ष ने मां विंध्यवासिनी धाम में पूजा-अर्चना भी की। शाह 'मिशन—2019' को ध्यान में रखते हुए संगठन को मजबूती देने और चुनावी रणनीति तैयार करने के मकसद से यहां पहुंचे। 

शाह ने किसानों के लिए मोदी सरकार द्वारा लिये गये फैसले गिनाये। भाजपा अध्यक्ष ने संवाददाता सम्मेलन में खरीफ फसलों का एमएसपी बढाए जाने के केंद्र सरकार के फैसले की ही जानकारी दी । अन्य किसी मसले पर वह कुछ नहीं बोले। शाह ने संवाददाताओं की ओर से पूछे गये सवालों का जवाब भी नहीं दिया। इतना ही नहीं भाजपा के स्थानीय कार्यकर्ताओं को इस कार्यक्रम से दूर रखा गया था। बैठक में पूर्णकालिक कार्यकर्ताओं और विस्तारकों को ही मंत्रणा के लिए शामिल किया गया। उन्होंने काशी क्षेत्र, अवध और गोरक्ष क्षेत्र के पदाधिकारियों के साथ बैठक की।

अपने एक तरफा बयान में उन्होंन कहा खरीफ की फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य एमएसपी बढाने के केन्द्र सरकार के फैसले को 'ऐतिहासिक' बताते हुए भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने आज कहा कि मोदी सरकार ने किसानों की 70 साल पुरानी मांग को पूरा किया है। शाह ने कहा कि इस फैसले से देश के गांवों को ताकत मिलेगी और लोग किसानी करते हुए सुख से रह सकेंगे।

सरकार द्वारा एमएसपी बढ़ाने के फैसला 'ऐतिहासिक', मोदी सरकार ने किसानों की मांग को किया पूरा: अमित शाह

उन्होंने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, 'प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनकी कैबिनेट के सा​थियों को साधुवाद देना चाहता हूं। किसान हित में बड़ा फैसला किया गया है। इससे किसानों की बहुत सी समस्याओं का अंत होगा।'  शाह ने कहा कि इस ऐतिहासिक फैसले से सरकार ने किसानों की 70 साल पुरानी मांग को पूरा किया है। कुछ फसलों में लगभग 50 प्रतिशत से अधिक फायदे की संभावना है।

उन्होंने कहा कि जब से मोदी सरकार बनी, तब से एक के बाद एक किसान हित के फैसले लिये गये । नीम कोटेड यूरिया लाकर यूरिया की कालाबाजारी रोकी गई। अब देश में कहीं पर भी यूरिया की किल्लत नहीं है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना लाये। प्रधानमंत्री सिंचाई योजना आयी।

टॅग्स :अमित शाहयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए