लाइव न्यूज़ :

बिहार के पांच लोकसभा क्षेत्रों में दोपहर 12 बजे तक हुए 25.6 फीसदी मतदान

By भाषा | Updated: April 18, 2019 12:50 IST

लोकसभा चुनाव 2019: अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि दोपहर 12 बजे तक किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, भागलपुर और बांका लोकसभा सीटों के क्रमश: 26.2 प्रतिशत, 25.0 प्रतिशत, 25.5 प्रतिशत, 23.0 प्रतिशत और 28.3 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया।

Open in App

लोकसभा चुनाव 2019 के दूसरे चरण के तहत बृहस्पतिवार को बिहार की पांच लोकसभा सीटों किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, भागलपुर और बांका के करीब 25.6 प्रतिशत मतदाताओं ने दोपहर 12 बजे तक अपने मताधिकार का उपयोग किया।

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि दोपहर 12 बजे तक किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, भागलपुर और बांका लोकसभा सीटों के क्रमश: 26.2 प्रतिशत, 25.0 प्रतिशत, 25.5 प्रतिशत, 23.0 प्रतिशत और 28.3 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। उन्होंने बताया कि इन संसदीय क्षेत्रों में निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए पुलिस बल के अलावा पूर्णिया में हेलीकॉप्टर एवं पटना में एयर एंबुलैंस तैनात रहेगी। कुल 154 जगहों पर वेबकास्टिंग की व्यवस्था है।

संजय ने बताया कि बांका संसदीय क्षेत्र के दो विधानसभा क्षेत्रों कटोरिया और बेलहर को छोड़कर पांचों संसदीय क्षेत्रों में मतदान का समय सुबह सात बजे से अपराह्न छह बजे तक है। इन लोकसभा क्षेत्रों में कुल 8644 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

नक्सल प्रभावित कटोरिया और बेलहर विधानसभा क्षेत्रों में मतदान का समय सुबह सात बजे से अपराह्न चार बजे तक है । संजय ने बताया कि सुचारू रूप से मतदान संपन्न कराने के लिए इन संसदीय क्षेत्रों के लिए 8,644 कंट्रोल यूनिट, 12218 बैलट यूनिट और 8644 वीपीपैट की व्यवस्था की गयी है ।

उन्होंने बताया इन पांचों संसदीय क्षेत्रों में मतदाताओं की कुल संख्या 85 लाख 52 हजार 274 है। इनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 44 लाख 92 हजार 599 है और महिला मतदाताओं की संख्या 40 लाख 59 हजार 375 है।

वहीं तीसरे लिंग के मतदाताओं की संख्या 300 है। इन संसदीय क्षेत्रों में कुल 68 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इनमें तीन महिला प्रत्याशी भी शामिल हैं । बांका में सबसे अधिक 20 उम्मीदवार और भागलपुर तथा कटिहार में नौ—नौ उम्मीदवार हैं । 

टॅग्स :लोकसभा चुनावबिहार लोकसभा चुनाव 2019आरजेडीजेडीयूचुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतक्या है फेस रिकग्निशन सिस्टम?, यूपी के पंचायत चुनाव में लागू, जानें कैसे करेगा काम?

भारतBihar MLC By Election 2026: राजद के सोनू राय ने जदयू प्रत्याशी कन्हैया प्रसाद को हराया?, विधानसभा चुनाव हारने के बाद तेजस्वी यादव के लिए राहत की खबर?, सीएम सम्राट को झटका

भारतधनबल और बाहुबल चुनाव जीतनाः सरकारों पर संगठन की सख्त नकेल जरूरी

भारत अधिक खबरें

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी