लाइव न्यूज़ :

Lokmat Parliamentary Awards 2023: मोदी सरकार पर जमकर बरसीं प्रियंका चतुर्वेदी, पायलेट ने भाजपा को आड़े हाथों लिया

By रुस्तम राणा | Updated: February 6, 2024 17:35 IST

इस दौरान शिवसेना (यूबीटी) की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने केंद्र पर विपक्ष को जाँच एजेंसियों से डराने-धमकाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि ईडी, आईटी और सीबीआई का नाम सुनकर लोग डरने लगे हैं। जबकि कांग्रेस नेता सचिन पायलेट ने भाजपा पर सीधे विपक्ष को समाप्त करने का आरोप लगाया।

Open in App
ठळक मुद्देप्रियंका चतुर्वेदी ने केंद्र पर विपक्ष को जाँच एजेंसियों से डराने-धमकाने का आरोप लगायाउन्होंने विपक्षी सांसदों पर संसद सत्र के दौरान हुई कार्रवाई को लेकर भी केंद्र पर निशाना साधावहीं कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा कि भाजपा विपक्ष को खत्म करना चाहती है

नई दिल्ली: प्रतिष्ठित ‘लोकमत’ संसदीय पुरस्कारों का पांचवां पुरस्कार समारोह मंगलवार को दिल्ली में आयोजित किया गया। ‘लोकमत’ संसदीय पुरस्कार वितरण समारोह से पहले ‘लोकमत’ नेशनल कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया। इस दौरान शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने केंद्र पर विपक्ष को जाँच एजेंसियों से डराने-धमकाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि ईडी, आईटी और सीबीआई का नाम सुनकर लोग डरने लगे हैं। 

प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि इन एजेंसियों का प्रयोग विपक्ष की आवाज दबाने के लिए किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेताओं पर 97 प्रतिशत से ज्यादा मामले हैं लेकिन आरोप साबित होने की दर केवल 2 से 3 प्रतिशत है। उन्होंने विपक्षी सांसदों पर संसद सत्र के दौरान हुई कार्रवाई को लेकर भी केंद्र पर निशाना साधा। साथ ही महाराष्ट्र में अजीत पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी पार्टी को सरकार में शामिल करने को लेकर हमला बोला। 

वहीं कांग्रेस नेता सचिन पायलेट ने भाजपा पर सीधे विपक्ष को समाप्त करने का आरोप लगाया। सचिन पायलट ने कहा कि भाजपा विपक्ष को खत्म करना चाहती है। उन्होंने कहा कि सरकारी एजेंसियों के माध्यम से विपक्ष के नेताओं का चरित्र हनन किया जा रहा है। पायलट ने कहा कि जो भी बीजेपी के विरोध में आ गया उसकी शामत आनी तय है। उन्होंने कहा कि जो भाजपा के साथ चला गया वह उसी दिन से पाक-साफ हो जाता है। 

भाजपा में जाने वाले अपने साथियों के सवाल पर सचिन पायलट ने कहा कि किसी की मजबूरी हो सकती है, किसी का मन बदल गया होगा। उन्होंने ईडी की कार्रवाई पर कहा कि एजेंसी के आंकड़े कहते हैं कि 95 प्रतिशत मामले विपक्ष के नेताओं दर्ज किए जाते हैं। मोदी सरकार पर हमलावर रुख अपनाते पायलट ने कहा कि 10 साल में मोदी सरकार ने कुछ नहीं किया। 

वहीं करप्शन पर भाजपा क्या कर रही है, किसी भी चीज की जांच नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के पास नौकरी और महंगाई पर कोई जवाब नहीं है। पायलट ने कहा कि भारत एक धार्मिक देश है लेकिन राम मंदिर आड़ में राजनीति हो रही है। 

टॅग्स :लोकमत पार्लियामेंट्री अवार्डलोकमत नेशनल कॉन्क्लेवप्रियंका चतुर्वेदीसचिन पायलट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतभाजपा और NDA तमिलनाडु में कभी कामयाब नहीं होंगे, सचिन पायलट

भारतविधानसभा चुनाव 2026ः भूपेश बघेल, डीके शिवकुमार, बंधु तिर्की को असम और सचिन पायलट, केजे जॉर्ज, इमरान प्रतापगढ़ी, कन्हैया कुमार को केरल की जिम्मेदारी, देखिए लिस्ट

भारतLokmat Parliamentary Awards 2025: डॉ. विजय दर्डा ने कहा- लोकमत लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में अपनी भूमिका निभा रहा है

भारतLokmat Parliamentary Awards 2025 : आरपीआई प्रमुख रामदास आठवले ने कहा- मैं जिनके साथ रहता हूं उन्हें सत्ता मिलती है

भारतLokmat National Conclave 2025: 'विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका का अस्तित्व देश के आम नागरिकों के अधिकार, न्याय को सुनिश्चित करना है', पूर्व सीजेआई बीआर गवई बोले

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?