लाइव न्यूज़ :

Lokmat Parliamentary Awards 2019: वेंकैया नायडू ने संसद में अनुपस्थिति की दर ज्यादा होने पर जाहिर की चिंता, कहा- अफसोस की है बात

By भाषा | Updated: December 11, 2019 05:55 IST

Lokmat Parliamentary Awards 2019: संसदीय लोकतंत्र को मजबूत बनाने में योगदान देने वाले सांसदों को उपराष्ट्रपति एवं राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू ने सम्मानित भी किया। लोकमत संसदीय पुरस्कार समारोह में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह सहित आठ सांसदों को सम्मानित किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देउपराष्ट्रपति एवं राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू ने संसद में अनुपस्थिति की दर ज्यादा होने पर चिंता जाहिर की और इसे “अफसोस की बात’’ बताया। लोकमत संसदीय पुरस्कार कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नायडू ने सांसदों की उपस्थिति के महत्व पर जोर दिया।

उपराष्ट्रपति एवं राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू ने संसद में अनुपस्थिति की दर ज्यादा होने पर चिंता जाहिर की और इसे “अफसोस की बात’’ बताया। यहां लोकमत संसदीय पुरस्कार कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नायडू ने सांसदों की उपस्थिति के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा, “उपस्थिति बहुत जरूरी है। आज कल आप जो देख रहे हैं वह खेदजनक है। कई बार पीठासीन अधिकारियों को संसद में कोरम की घंटी बजानी पड़ती है जो 545 से अधिक सदस्यों वाले सदन में कभी नहीं होना चाहिए।”

नायडू ने कहा, “अगर एक समय पर 50 सदस्य भी नजर नहीं आते है तो सदन का सदस्य होने के क्या मायने हैं।” वहीं संसदीय लोकतंत्र को मजबूत बनाने में योगदान देने वाले सांसदों को उन्होंने सम्मानित भी किया। लोकमत संसदीय पुरस्कार समारोह में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह सहित आठ सांसदों को सम्मानित किया गया।सिंह और समाजवादी पार्टी के नेता मुलायम सिंह यादव को ‘लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड’ दिया गया। वर्ष का सर्वश्रेष्ठ सांसद पुरस्कार तृणमूल कांग्रेस के लोकसभा सदस्य एवं पूर्व शहरी विकास राज्य मंत्री सौगत राय और द्रमुक राज्सभा सदस्य तिरुचि शिवा को दिया गया। इससे पहले उपराष्ट्रपति ने लोकमत पार्लियामेंटेरियन अवॉर्ड की तीसरी श्रृंखला के तहत विभिन्न वर्गों में 8 उत्कृष्ठ सांसदों को पुरस्कृत किया। सांसदों के नाम का चयन शरद पवार की अध्यक्षता वाली 9 सदस्यीय एक विशेष ज्यूरी ने किया। इस पुरस्कार के लिए चार लोकसभा सांसदों और इतने ही राज्य सभा सांसदों का चयन हुआ। चुनिंदा सांसदों को जिन श्रेणियों में पुरस्कार दिया गया उनमें लोकसभा एवं राज्यसभा से लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड, सर्वश्रेष्ठ सांसद, सर्वश्रेष्ठ महिला सांसद और प्रथम बार संसद पहुंची सर्वश्रेष्ठ महिला सांसद शामिल हैं।

टॅग्स :लोकमत पार्लियामेंट्री अवार्ड्सएम. वेकैंया नायडू
Open in App

संबंधित खबरें

भारतप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर रेणुका चौधरी करेंगी मानहानि का केस, बोलीं- "संसद में मुझे शूर्पणखा कहा था"

भारतलोकमत पार्लियामेंटरी अवॉर्ड्स का कल दिल्ली में होगा वितरण, पूर्व राष्ट्रपति कोविंद के हाथों किया जाएगा सम्मान

भारतलोकमत संसदीय पुरस्कार समारोह में मुख्य अतिथि होंगे पूर्व राष्ट्रपति कोविंद, 14 मार्च को होगा आयोजित

भारतParliament: विदाई संभव नहीं, लोग किसी न किसी बात के लिए बुलाते रहेंगे, उपराष्ट्रपति नायडू की विदाई में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा

भारतराज्यसभाः विदाई भाषण में बोले एम वेंकैया नायडू- 'हम दुश्मन नहीं हैं, हम प्रतिद्वंद्वी हैं'

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र हुआ अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित, पक्ष और विपक्ष के बीच देखने को मिली हल्की नोकझोंक

भारतBihar: तेजप्रताप यादव ने पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ कुमार दास के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर

भारतबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम हुआ लंदन के वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज, संस्थान ने दी बधाई

भारत‘पहलगाम से क्रोकस सिटी हॉल तक’: PM मोदी और पुतिन ने मिलकर आतंकवाद, व्यापार और भारत-रूस दोस्ती पर बात की

भारतIndiGo Flight Cancel: इंडिगो संकट के बीच DGCA का बड़ा फैसला, पायलटों के लिए उड़ान ड्यूटी मानदंडों में दी ढील