लाइव न्यूज़ :

Lokmat National Conclave: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा- प्रियंका गांधी ने पेंटिग और पद्म बेचकर करोड़ों रुपये कमाए

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 28, 2023 15:52 IST

अनुराग ठाकुर ने कहा कि आपातकाल में कई पत्रकार और नेता को जेल में डाल दिया गया। केंद्रीय मंत्री ने बीबीसी मुद्दे पर अपनी बात रखी। कांग्रेस ने भष्टाचार की नींव रखी। कांग्रेस की प्रियंका गांधी ने पद्म भी बेच दिया। कांग्रेस भष्टाचार की परकष्ठा कर दी।

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने लोकमत नेशनल कॉन्क्लेव में कहा कि कश्मीर में तिरंगा फहराया जा रहा है, यह नया इंडिया है।ठाकुर ने कहा कि देश में 1984 में क्या हुआ था।उन्होंने कहा कि राहुल गांधी से कहना चाहता हूं कि देश में हर कोई सुरक्षित है।

Lokmat National Conclave: केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने लोकमत नेशनल कॉन्क्लेव में कहा कि कश्मीर में तिरंगा फहराया जा रहा है। यह नया इंडिया है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने विदेश में जाकर देश के खिलाफ बात की। गांधी ने कहा कि देश में अल्पसंख्यक को दबाया जा रहा है।

ठाकुर ने कहा कि देश में 1984 में क्या हुआ था। कांग्रेस के नेता देश भर में दंगा करा रहे थे। कई हजार सिख को मार दिया गया। कांग्रेस के सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने सपोर्ट किया। राहुल गांधी से कहना चाहता हूं कि देश में हर कोई सुरक्षित है। देश की बात देश में करें, विदेश में देश की चर्चा न करें।

ठाकुर ने कहा कि आपातकाल में कई पत्रकार और नेता को जेल में डाल दिया गया। केंद्रीय मंत्री ने बीबीसी मुद्दे पर अपनी बात रखी। कांग्रेस ने भष्टाचार की नींव रखी। कांग्रेस की प्रियंका गांधी ने पद्म भी बेच दिया। कांग्रेस भष्टाचार की परकष्ठा कर दी। प्रियंका ने पेंटिंग बेचकर करोड़ों की कमाई की।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने वित्तीय कार्रवाई कार्य बल (एफएटीएफ) की एक रिपोर्ट को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा। रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि एक भारतीय 'बैंकर' ने कांग्रेस के एक सदस्य के 'करीबी रिश्तेदार' से राष्ट्रीय पुरस्कारों के लिए रिश्वत के रूप में अधिक मूल्य देकर कलाकृति खरीदी। 

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री ने एक बयान में कहा, "'कांग्रेस के भ्रष्टाचार का नया मॉडल' सामने आया है। अब एफएटीएफ ने एक मामले का शोध (केस स्टडी) पेश किया है, जिसमें दिखाया गया है कि कैसे संप्रग सरकार में एक पूर्व केंद्रीय मंत्री ने एक व्यक्ति पर प्रियंका गांधी वाड्रा की औसत पेंटिंग को दो करोड़ रुपये में खरीदने के लिए दबाव डाला।" 

वह एफएटीएफ की "कला और पुरावशेष बाजार में मनी लॉन्ड्रिंग और आतंकवादी वित्तपोषण" नामक रिपोर्ट का हवाला दे रहे थे, जिसमें एक अग्रणी भारतीय बैंकर के एक मामले को दिखाया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, बैंकर ने स्वार्थ के लिए आम कलाकृति महंगे दाम में खरीदी थी। रिपोर्ट में हालांकि बैंकर या नेता का नाम नहीं दिया गया है।

टॅग्स :लोकमत पार्लियामेंट्री अवार्डअनुराग ठाकुरप्रियंका गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारतSonia Gandhi health update: सिस्टमिक इन्फेक्शन के लिए एंटीबायोटिक्स से इलाज?, मां को देखने सर गंगा राम अस्पताल पहुंचे राहुल गांधी

भारत48 वर्षों तक कांग्रेस का मुख्यालय?, 24 अकबर रोड और 5 रायसीना रोड स्थित कार्यालयों को 28 मार्च तक खाली करने का नोटिस, जानिए इतिहास?

भारतअब कैसी हैं सोनिया गांधी की तबीयत? अचानक सीने में दर्द की शिकायत के चलते अस्पताल में हुई भर्ती

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी