लोकसभाः TMC MP सौगत रॉय ने सीतारमण पर पहनावे को लेकर की टिप्पणी, भाजपा ने कहा-यह नारी जाति का अपमान, माफी मांगे
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 14, 2020 19:14 IST2020-09-14T19:14:10+5:302020-09-14T19:14:10+5:30
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने रॉय की टिप्पणी को कार्यवाही से निकाल दिया। तृणमूल कांग्रेस सांसद ने बैंकिंग नियमन (संशोधन) विधेयक पर विरोध दर्ज कराते हुए देश में अर्थव्यवस्था की बुरी स्थिति का जिक्र किया तो सीतारमण पर निशाना साधते हुए एक टिप्पणी की।

रॉय की निजी टिप्पणी का हवाला देते हुए कहा, ‘‘क्या प्रोफेसर सौगत रॉय अन्य चीजों से विचलित हुए बिना केवल सुन सकते हैं।’’ (file photo)
नई दिल्लीः तृणमूल कांग्रेस सदस्य सौगत रॉय की सोमवार को लोकसभा में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पर की गयी निजी टिप्पणी पर सत्ता पक्ष के सदस्यों ने नाराजगी जताई और संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने उनसे बिना शर्त माफी मांगने को कहा।
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने रॉय की टिप्पणी को कार्यवाही से निकाल दिया। तृणमूल कांग्रेस सांसद ने बैंकिंग नियमन (संशोधन) विधेयक पर विरोध दर्ज कराते हुए देश में अर्थव्यवस्था की बुरी स्थिति का जिक्र किया तो सीतारमण पर निशाना साधते हुए एक टिप्पणी की।
हम भी ऐसा कर सकते हैं, लेकिन यह हमारी संस्कृति नहीं है
रॉय से नाराजगी जताते हुए जोशी ने कहा, ‘‘हम भी ऐसा कर सकते हैं, लेकिन यह हमारी संस्कृति नहीं है। वह एक वरिष्ठ सदस्य हैं। वह क्या बात कर रहे हैं? उन्हें बिना शर्त माफी मांगनी चाहिए। यह नारी जाति का अपमान है।’’
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी समेत अन्य भाजपा सदस्यों को भी तृणमूल कांग्रेस सदस्य की टिप्पणी पर नाराजगी व्यक्त करते हुए देखा गया। सीतारमण ने विधेयक पर अपने बयान में इसका कड़ा विरोध किया और रॉय की निजी टिप्पणी का हवाला देते हुए कहा, ‘‘क्या प्रोफेसर सौगत रॉय अन्य चीजों से विचलित हुए बिना केवल सुन सकते हैं।’’
दरअसल टीएमसी सांसद ने संसद की कार्यवाही के दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के पहनावे पर टिप्पणी की। इसको लेकर सत्तापक्ष के सांसदों ने कड़ी आपत्ति जताई और लोकसभा में जमकर हंगामा किया. सौगत राय की टिप्पणी के बाद उन्हें लोकसभा की कार्यवाही से अलग कर दिया गया, सत्तापक्ष के सांसदों ने टीएमसी सांसद सौगत रॉय से माफी की मांग की। तृणमूल कांग्रेस के सांसद सौगत रॉय का कहना था कि उन्हें नहीं लगता है कि उन्होंने कुछ भी असंसदीय कहा है।