लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनावः दिल्ली में कांग्रेस को झटका, पूर्व विधायक भीष्म शर्मा भाजपा में शामिल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 30, 2019 19:43 IST

शर्मा दो बार से 1998 और 2008 में उत्तर पूर्वी दिल्ली संसदीय सीट के तहत घोंडा विधानसभा सीट से विधायक रहे हैं। उनका पार्टी की दिल्ली इकाई की प्रमुख शीला दीक्षित के साथ लंबे समय से विवाद चल रहा था। पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में उन्हें छह साल के लिये कांग्रेस से निकाल दिया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा के उपाध्यक्ष एवं दिल्ली इकाई के प्रभारी श्याम जाजू और मनोज तिवारी ने शर्मा का पार्टी में स्वागत किया।राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 12 मई को मतदान है। यहां भाजपा-कांग्रेस और आप में टक्कर।

कांग्रेस से पिछले सप्ताह निकाले गए पूर्व विधायक भीष्म शर्मा मंगलवार को भाजपा में शामिल हो गए। इससे भाजपा की दिल्ली इकाई के प्रमुख और उत्तर पूर्वी दिल्ली सीट पार्टी प्रत्याशी मनोज तिवारी को उनके प्रचार में मदद मिल सकती है।

शर्मा दो बार से 1998 और 2008 में उत्तर पूर्वी दिल्ली संसदीय सीट के तहत घोंडा विधानसभा सीट से विधायक रहे हैं। उनका पार्टी की दिल्ली इकाई की प्रमुख शीला दीक्षित के साथ लंबे समय से विवाद चल रहा था। पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में उन्हें छह साल के लिये कांग्रेस से निकाल दिया गया था।

भाजपा के उपाध्यक्ष एवं दिल्ली इकाई के प्रभारी श्याम जाजू और मनोज तिवारी ने शर्मा का पार्टी में स्वागत किया। जाजू ने शर्मा को भाजपा के लिये अहम बताया और कहा कि उनके कारण लोकसभा चुनाव में पार्टी उम्मीदवार को जिताने में मदद मिलेगी।

तिवारी ने कहा, ‘‘शर्मा जैसे देशभक्त कांग्रेस के साथ कैसे हो सकते थे जिसके अध्यक्ष गांधी उपनाम का इस्तेमाल तो करते हैं लेकिन बातें जिन्ना की करते हैं।’’ भाजपा में शामिल होने के बाद शर्मा ने कहा, ‘‘वह सर्जिकल स्ट्राइक और बालाकोट एयरस्ट्राइक पर सवाल उठाने की वजह से कांग्रेस नेताओं से दुखी थे... और वहां उन्हें घुटन महसूस हो रही थी।’’ 

टॅग्स :लोकसभा चुनावदिल्ली लोकसभा चुनाव 2019भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसआम आदमी पार्टीमनोज तिवारीनरेंद्र मोदीशीला दीक्षित
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब