लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2019: योगी 72 घंटे और मायावती 48 घंटे तक नहीं कर सकेंगी प्रचार, चुनाव आयोग ने लगाई रोक

By स्वाति सिंह | Updated: April 15, 2019 15:09 IST

लोकसभा चुनाव 2019: इससे पहले चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पूर्व मुख्यमंत्री एवं बसपा प्रमुख मायावती को चुनाव अभियान के दौरान आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में नोटिस जारी कर जवाब तलब किया।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा नेता ने कहा था, 'अगर कांग्रेस, सपा, बसपा को अली पर विश्वास है तो हमें भी बजरंग बली पर विश्वास है।'मायावती ने मुस्लिमों से सपा-बसपा गठबंधन को वोट देने की अपील की थी।

लोकसभा चुनाव 2019 में चुनाव प्रचार में बयानबाजी को लेकर यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ और मायावती पर चुनाव आयोग ने बड़ी कार्रवाई की है। आयोग ने सीएम योगी के  72 और मायावती के  48 घंटों तक चुनाव प्रचार पर रोक लगाई है। चुनाव आयोग का यह आदेश मंगलवार सुबह 6 बजे से लागू होगा। कल आगरा में मायावती की रैली होनी थी।

इससे पहले चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पूर्व मुख्यमंत्री एवं बसपा प्रमुख मायावती को चुनाव अभियान के दौरान आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में नोटिस जारी कर जवाब तलब किया। उपचुनाव आयुक्त संदीप सक्सेना ने बृहस्पतिवार को बताया कि योगी को मौजूदा चुनाव प्रक्रिया के दौरान आचार संहिता के उल्लंघन का दूसरा नोटिस जारी किया गया था।

योगी ने लोकसभा चुनावों की तुलना इस्लाम में अहम शख्सियत ‘अली’ और हिंदू देवता ‘बजरंगबली’ के बीच मुकाबले से की थी।

भाजपा नेता ने कहा था, 'अगर कांग्रेस, सपा, बसपा को अली पर विश्वास है तो हमें भी बजरंग बली पर विश्वास है।' योगी ने देवबंद में बसपा प्रमुख मायावती के उस भाषण की तरफ इशारा करते हुए यह टिप्पणी की थी जिसमें मायावती ने मुस्लिमों से सपा-बसपा गठबंधन को वोट देने की अपील की थी। इसके बाद योगी के बयान पर पलटवार करते हुए बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा , ''हमारे अली और बजरंगबली दोनों हैं। 'बजरंगबली इसलिए चाहिए क्योंकि ये हमारी दलित जाति से जुड़े हैं। इनकी जाति की खोज मैंने नहीं की है, खुद यूपी सीएम ने की है।'' मायावती ने यह भी कहा कि 'नमो था नमो' वाले जा रहे हैं और 'जय भीम' वाले आ रहे हैं।

टॅग्स :लोकसभा चुनावमायावतीयोगी आदित्यनाथचुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ