लोकसभा चुनावः दिल्ली पुलिस के रिटायर्ड अधिकारी ने बेटे का अंतिम संस्कार करके डाला वोट

By भाषा | Published: May 14, 2019 05:20 AM2019-05-14T05:20:27+5:302019-05-14T05:20:27+5:30

Lok Sabha elections: Retired officer of Delhi Police voted after son's funeral | लोकसभा चुनावः दिल्ली पुलिस के रिटायर्ड अधिकारी ने बेटे का अंतिम संस्कार करके डाला वोट

Demo Pic

लोकसभा चुनाव के दौरान दिल्ली में एक तरफ जहां लाखों लोगों ने अपनी अपनी वजहों से मतदान में हिस्सा नहीं लिया वहीं दिल्ली पुलिस के एक सेवानिवृत्त कर्मी ने रविवार को अपने बड़े बेटे का अंतिम संस्कार करने के बाद मतदान किया और मिसाल पेश की। दिल्ली पुलिस से 2016 में सहायक उप-निरीक्षक (एएसआई) के तौर पर सेवानिवृत्त हुए इंद्र सिंह (62) के बड़े बेटे सुनील कुमार (35) का निधन शनिवार रात करीब 11:30 बजे हो गया था।

सिंह ने बताया कि सुनील 10 अप्रैल को चलते ट्रैक्टर से गिर गया था। उसका वसंत कुंज के एक अस्पताल में रीढ़ की हड्डी में आई गंभीर चोट का इलाज चल रहा था। इंद्र सिंह ने कहा, ‘‘हम पर दुख का पहाड़ टूट गया था। लेकिन मैंने रविवार सुबह सुनील का अंतिम संस्कार करने के बाद छोटे बेटे के साथ मतदान किया। यह देश के प्रति मेरा कर्तव्य था।’’

उन्होंने कहा कि सुनील डीटीसी की अस्थाई नौकरी छोड़कर खेती में लग गया था। वह परिवार के लिए रोजीरोटी कमाता था। इंद्र सिंह के परिवार ने उत्तर पश्चिम दिल्ली लोकसभा के दरियापुर गांव के एक मतदान केंद्र पर वोट डाला। इस सीट से भाजपा के उम्मीदवार हंस राज हंस और दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता विजेंद्र गुप्ता ने सिंह के घर जाकर उनके इस साहस तथा देश के प्रति कर्तव्य की प्रशंसा की।

Web Title: Lok Sabha elections: Retired officer of Delhi Police voted after son's funeral



Get the latest Election News, Key Candidates, Key Constituencies live updates and Election Schedule for Lok Sabha Elections 2019 on www.lokmatnews.in/elections/lok-sabha-elections. Keep yourself updated with updates on Delhi Loksabha Elections 2019, phases, constituencies, candidates on www.lokmatnews.in/elections/lok-sabha-elections/delhi.