लाइव न्यूज़ :

सेना की सफलता पर जब 71 में इंदिरा की जय-जयकार हो सकती है, तो अब मोदी की क्यों नहीं : राजनाथ

By भाषा | Updated: April 16, 2019 06:22 IST

 केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को मथुरा से भाजपा की प्रत्याशी हेमामालिनी के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए यहां कहा कि जब 1971 में सेना की सफलता का श्रेय तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को दिया जा सकता है ...

Open in App

 केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को मथुरा से भाजपा की प्रत्याशी हेमामालिनी के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए यहां कहा कि जब 1971 में सेना की सफलता का श्रेय तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को दिया जा सकता है तो सर्जिकल व एयर स्ट्राईक के लिए वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को क्यों नहीं श्रेय दिया जा सकता? उन्होंने कहा, ‘आज कांग्रेस पूछ रही है कि सर्जिकल स्ट्राइक का श्रेय नरेंद्र मोदी को क्यों ?

लेकिन जब सन 1971 में इंदिरा गांधी के समय में हमारी सेना ने पाकिस्तान को धूल चटाई थी, तब संसद में अटल बिहारी वाजपेयी ने इंदिरा गांधी की प्रशंसा की थी। इसलिए अगर तब इंदिरा गांधी की जय-जयकार करना वाजिब हो सकता है तो अब मोदी की जय-जयकार गलत कैसे?’ उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस कहती है कि सत्ता में आए तो राष्ट्रद्रोह का कानून समाप्त कर देंगे और हम कहते हैं यदि सत्ता में आए तो इस कानून को और कड़ा करेंगे, लेकिन दुरुपयोग नहीं होने देंगे।’

सिंह ने कहा, ‘विपक्षी दल मोदी के बारे में अभद्र शब्दों का इस्तेमाल कर रहे हैं। वो कहते हैं कि चौकीदार चोर है। जबकि दुनिया जानती है कि ‘‘हमारा चौकीदार प्योर है, दोबारा पीएम बनना श्योर है, समस्याओं के लिए क्योर है, मोदी वन्स मोर है।’’ मंत्री ने गठबंधन पर तंज कसते हुए कहा कि सपा और बसपा ने मन में गांठ होने के बावजूद मोदी को रोकने के लिए गठबंधन कर लिया है।

गठबंधन की बैलगाड़ी पर कांग्रेस ने भी सवार होने की कोशिश की। लेकिन मोदी रोको की यह नकारात्मक सोच कभी कामयाब नहीं होगी।’ चुनावी सभा में गृहमंत्री के निशाने पर जहां मुख्यतः कांग्रेस पार्टी रही, तो वहीं उन्होंने सपा-बसपा और रालोद गठबंधन पर भी हमला बोला। उन्होंने किसानों तथा गरीबों के लिए भाजपा सरकार द्वारा किए गए कार्यो तथा संकल्प पत्र में प्रस्तावित योजनाओं का हवाला देते हुए पुनः मोदी के नेतृत्व में सरकार बनने का भरोसा जतलाया।

टॅग्स :लोकसभा चुनावराजनाथ सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारतएस-400, मीडियम ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट, तोपें, गोला-बारूद, समेत 2.38 लाख करोड़ रुपये की रक्षा डील्स को मिली मंज़ूरी

भारतमिडिल ईस्ट विवादः राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में अंतर-मंत्रालयी समूह का गठन, शाह, सीतारमण और पुरी होंगे सदस्य, एक्शन में पीएम मोदी?

भारत5 राज्य में चुनाव और 12 मार्च को बीजेपी की बैठक?, प्रधानमंत्री मोदी, भाजपा अध्यक्ष नितिन, राजनाथ सिंह, अमित शाह और जेपी नड्डा होंगे शामिल, टिकट पर मंथन?

कारोबारRafale Deal Confirmed: राफेल विमान खरीद में तकनीक हस्तांतरण से भविष्य में होगा लाभ

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया