लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनावः मोदी राजस्थान में, कांग्रेस के अतीत पर हमले से भाजपा का भविष्य सुधारने की कवायद?

By प्रदीप द्विवेदी | Updated: April 22, 2019 05:07 IST

लोकसभा चुनाव 2019: उल्लेखनीय है कि लोकसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने से पहले पीएम मोदी ने टोंक और चुरू में सभाएं की थीं, लेकिन अधिसूचना जारी होने के बाद पीएम मोदी का राजस्थान में यह पहला दौरा है.

Open in App
ठळक मुद्देमोदी ने पहली बार वोट देने वाले युवाओं से 21वीं सदी के निर्माण के लिए वोट देने की अपील की2014 में बीजेपी ने चित्तौड़गढ़ लोस सीट 316857 वोटों से जीती थी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के चित्तौड़गढ़ से चुनाव प्रचार की शुरूआत की और कांग्रेस के अतीत पर निशाना साधते हुए भाजपा के सियासी भविष्य को सुधारने की कोशिश की. मोदी ने कहा कि कांग्रेस के तीन सच हैं- नामदार परिवार, भ्रष्टाचार और झूठे वादों की भरमार.

मोदी ने कहा कि बड़े-बड़े लोगों ने दस दिन में किसान कर्ज माफी के वादे किए थे, कर्जे माफ हुए क्या? राजस्थान में पानी का मुद्दा उठाते हुए मोदी ने कहा कि- अब सरकार बनते ही अलग से जल शक्ति मंत्रालय बनाएंगे. समुद्र का पानी मीठा करके सूखाग्रस्त क्षेत्र में पहुंचाएंगे.

उनका भाषण कांग्रेस के अतीत, आतंकवाद और पाकिस्तान पर फोकस रहा, तो अपनी प्रतिदिन की उपलब्यिां भी मोदी ने गिनाई. मोदी ने उपस्थित जनता से पूछा कि- आपको पाकिस्तान को जवाब देने वाली सरकार चहिए या आतंकी हमले के बाद चुप बैठने वाली सरकार चाहिए? देश को कमजोर बनाने वाली कांग्रेस चाहिए या मजबूत बनाने वाली भाजपा चाहिए? मोदी ने पहली बार वोट देने वाले युवाओं से 21वीं सदी के निर्माण के लिए वोट देने की अपील की, तो यह भी कहा कि मोदी हर दिन, पल-पल और पाई-पाई का हिसाब देता है और लेता भी है.

उल्लेखनीय है कि लोकसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने से पहले पीएम मोदी ने टोंक और चुरू में सभाएं की थीं, लेकिन अधिसूचना जारी होने के बाद पीएम मोदी का राजस्थान में यह पहला दौरा है.

जहां पद्मावती फिल्म विवाद के कारण चित्तौड़गढ़ बीजेपी के लिए खास है, वहीं बाड़मेर में बीजेपी उम्मीदवार कैलाश चौधरी को अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में रक्षा मंत्री रह चुके जसवंत सिंह के पुत्र मानवेंद्र सिंह से चुनौती मिल रही है. इससे पहले मानवेंद्र सिंह बीजेपी सांसद रह चुके हैं, परन्तु विस चुनाव 2018 से पहले वे कांग्रेस में आ गए थे. यहां से बीजेपी ने वर्तमान सांसद कर्नल सोनाराम का टिकट भी काट दिया था, लिहाजा उनकी नाराजगी भी बीजेपी की जीत का समीकरण बिगाड़ रही है. 

लोस चुनाव 2014 में बीजेपी ने चित्तौड़गढ़ लोस सीट 316857 वोटों से जीती थी, तो बाड़मेर सीट 87398 मतो के अंतर से हांसिल की थी.

टॅग्स :लोकसभा चुनावराजस्थान लोकसभा चुनाव 2019भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसनरेंद्र मोदीराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब