लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनावः मोदी, पीएम बनेंगे या नहीं, लेकिन कल्याण सिंह का राज्यपाल पद खतरे में?

By प्रदीप द्विवेदी | Updated: April 4, 2019 18:46 IST

राज्यपाल कल्याण सिंह ने 23 मार्च 2019 को यूपी के अलीगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं से लोकसभा चुनाव में बीजेपी को जिताने की अपील की थी.

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा के समर्थन में बयानबाजी के चलते राज्यपाल कल्याण सिंह को पद से हटाने के लिए एडवोकेट पूनम चंद भंडारी ने हाईकोर्ट में पीआईएल दायर की है. याचिका में केन्द्र सरकार के कैबिनेट सचिव और निर्वाचन आयुक्त को पक्षकार बनाया गया है.

नरेन्द्र मोदी पुनः प्रधानमंत्री बनेंगे या नहीं, यह तो भविष्य के गर्भ में है, लेकिन राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह, मोदी को फिर से पीएम बनवाने के इरादे जाहिर करके मुश्किल में पड़ गए हैं और यदि इस मामले में कार्रवाई होती है, तो उनका राज्यपाल पद जा सकता है.

उधर, भाजपा के समर्थन में बयानबाजी के चलते राज्यपाल कल्याण सिंह को पद से हटाने के लिए एडवोकेट पूनम चंद भंडारी ने हाईकोर्ट में पीआईएल दायर की है. इस याचिका में केन्द्र सरकार के कैबिनेट सचिव और निर्वाचन आयुक्त को पक्षकार बनाया गया है.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस याचिका में कहा गया है कि राज्यपाल की नियुक्ति संविधान के अनुच्छेद 155 के तहत होती है और वे आर्टिकल 159 के तहत शपथ लेते हैं, परन्तु राज्यपाल कल्याण सिंह ने 23 मार्च 2019 को अलीगढ़ दौरे के दौरान स्वयं को भाजपा का कार्यकर्ता करार देते हुए मोदी को फिर से पीएम बनने की इच्छा व्यक्त की थी.

अब आचार संहिता उलंघन के मामले में कल्याण सिंह के खिलाफ कार्रवाई के लिए दबाव बढ़ता जा रहा है. 

उल्लेखनीय है कि राज्यपाल कल्याण सिंह ने 23 मार्च 2019 को यूपी के अलीगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं से लोकसभा चुनाव में बीजेपी को जिताने की अपील की थी.

इस मामले को चुनाव आयोग ने आचार संहिता लागू रहने के दौरान संवैधानिक पद पर प्रतिष्ठित व्यक्ति का राजनीतिक बयान माना और इसके बाद चुनाव आयोग ने इस मामले में अलीगढ़ के जिलाधिकारी से इस मामले की रिपोर्ट मांगी थी.

इसकी जांच में सिंह के खिलाफ आरोप को सही पाया गया, तो इसे आवश्यक कार्रवाई के लिए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को भेज दिया गया.

राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह ने अपने इस कथित बयान में कहा था कि- हम सभी लोग भाजपा के कार्यकर्ता हैं. मोदी जी दुबारा प्रधानमंत्री बनें. 

यदि इस प्रकरण में तेजी से कार्रवाई होती है तो नरेन्द्र मोदी के पुनः प्रधानमंत्री बनने से पहले ही कल्याण सिंह राज्यपाल पद से हटाए जा सकते हैं.

टॅग्स :लोकसभा चुनावराजस्थान लोकसभा चुनाव 2019राजस्थाननरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए