लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections: विपक्षी दलों की 12 जून को होनेवाली बैठक टली, सीएम नीतीश को कांग्रेस ने दिया झटका!, राहुल, खड़गे और स्टालिन ने कर दिया मना

By एस पी सिन्हा | Updated: June 5, 2023 15:54 IST

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गैर भाजपा दलों यानी विपक्षी दलों को एक मंच पर लाने की पहल कर रहें हैं। इसके लिए उन्होंने कांग्रेस समेत तमाम क्षेत्रीय पार्टी के नेताओं से अलग अलग मुलाकात की थी।

Open in App
ठळक मुद्देलोकसभा चुनाव में सभी दलों को एक मंच पर आकर एक रणनीति की तहत चुनाव लड़ने को लेकर चर्चा की है।कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी अमेरिका दौरे पर हैं। नीतीश कुमार नहीं चाहतें हैं कि दूसरे पंक्ति के नेताओं के साथ इस तरह की बैठक की जाए।

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर विपक्षी दलों को एक मंच पर लाने हेतू 12 जून को बुलाई गई बैठक टल गई गई है। अब यह बैठक सभी दलों के नेताओं से विचार विमर्श के बाद तय होगी। ऐसी संभावना है कि 20 से 25 जून के बीच यह बैठक निर्धारित की जा सकती है।

 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गैर भाजपा दलों यानी विपक्षी दलों को एक मंच पर लाने की पहल कर रहें हैं। इसके लिए उन्होंने कांग्रेस समेत तमाम क्षेत्रीय पार्टी के नेताओं से अलग अलग मुलाकात की थी। आगामी लोकसभा चुनाव में सभी दलों को एक मंच पर आकर एक रणनीति की तहत चुनाव लड़ने को लेकर चर्चा की है।

अलग अलग बैठक के बाद सभी दलों के शीर्ष नेताओं की बैठक 12 जून को पटना में निर्धारित की गई थी, पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और डीएमके नेता एवं तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन अपने-अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों के चलते 12 जून की बैठक में शरीक होने में कठिनाई महसूस कर रहे थे।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी अमेरिका दौरे पर हैं। इसलिए 12 जून की बैठक को टाल दी गई है और नये सिरे से नयी तारीख तय की जा रही है। 12 जून को बैठक आयोजित होने पर कांग्रेस ने दूसरी पक्ति के नता को भेजने की बात कही थी, पर नीतीश कुमार नहीं चाहतें हैं कि दूसरे पंक्ति के नेताओं के साथ इस तरह की बैठक की जाए।

नीतीश कुमार की कोशिश है कि इस बैठक में विपक्षी एकता को लेकर मजबूत फैसले लिए जाएं और उस फैसले को लागू कराने के लिए रणनीति पर भी तैयारी की जाए। तत्काल इस रणनीति पर चर्चा हो रही है कि जिस राज्य में जो दल मजबूत स्थिति में है, वह वहां लीड करेगा और अन्य दलों के नेता सहयोगी की भूमिका में रहेंगे।

वहीं भाजपा के एक प्रत्याशी के खिलाफ विपक्षी दल के एक प्रत्याशी खड़ा करने की रणनीति पर भी चर्चा होनी है। वहीं 12 जून की बैठक टलने की सूचना के बाद भाजपा ने नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। भाजपा नेताओं ने कहा कि विपक्षी दलों को एक मंच पर लाकर नीतीश कुमार पीएम बनने का सपना देख रहें हैं, पर इन विपक्षी दलों को एक मंच पर लाना इतना आसान नहीं है। नीतीश कुमार का सपना सपना मुगेंरी लाल के हसीन सपने की तरह ही है। 

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024नीतीश कुमारमल्लिकार्जुन खड़गेराहुल गांधीएमके स्टालिन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील