लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections: 'भविष्य बनाने के लिए जल्दी से कांग्रेस को छोड़ दें', पूर्व कांग्रेसी नेता संजय निरुपम ने कहा

By धीरज मिश्रा | Updated: April 19, 2024 14:00 IST

Lok Sabha Elections: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए शुक्रवार को पहले चरण के लिए मतदान हो रहा है। इधर, पूर्व में कांग्रेस के नेता रहे संजय निरुपम ने कहा कि लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए आज मतदान हो रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देसंजय निरुपम ने कहा, मैं मतदाताओं से आग्रह करना चाहूंगा कि वे अपना वोट भाजपा और उसके सहयोगियों को देंकांग्रेस पार्टी मुंबई की एक हेरिटेज बिल्डिंग की तरह है, जो अब रहने लायक नहीं हैकांग्रेस के पुराने और थके हुए नेता उस बिल्डिंग को बचाने की कोशिश कर रहे हैं

Lok Sabha Elections:लोकसभा चुनाव 2024 के लिए शुक्रवार को पहले चरण के लिए मतदान हो रहा है। इधर, पूर्व में कांग्रेस के नेता रहे संजय निरुपम ने कहा कि लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए आज मतदान हो रहा है। मैं मतदाताओं से आग्रह करना चाहूंगा कि वे अपना वोट भाजपा और उसके सहयोगियों को दें। लेकिन अपना वोट कांग्रेस को देकर अपना वोट बर्बाद न करें। उन्होंने कांग्रेस के लिए कहा कि कांग्रेस पार्टी मुंबई की एक हेरिटेज बिल्डिंग की तरह है, जो अब रहने लायक नहीं है।

कांग्रेस के पुराने और थके हुए नेता उस बिल्डिंग को बचाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन वे देश की स्थिति नहीं बदल सकते। उन्होंने कहा कि मेरे बोलने से कई लोग नाराज हैं। उनसे मैं कहना चाहूंगा कि एक लंबे समय तक कांग्रेस में काम करने के बाद मुझे अनुभव हुआ कि कांग्रेस पार्टी का कोई भविष्य नहीं है। हमारे जितने भी साथी वहां हैं वह अपना भविष्य बनाने के लिए जितना जल्दी हो कांग्रेस को छोड़ दें।

मतदाताओं से इसलिए अपील करूंगा कि अपना वोट व्यर्थ न करें। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार इनकी सरकार आ रही है। तीसरी बार नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। अर्थव्यवस्था पर जो काम चल रहा है वह बहुत ही बढ़िया है। इनकी सरकार में विकास की गति बहुत तेज चल रही है। भारत तेजी से 3 तीसरी नंबर की अर्थव्यवस्था बनने जा रही है। 

मालूम हो कि संजय निरुपम ने बीते कुछ दिनों पहले ही कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। वह महाराष्ट्र कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में से एक रहे हैं। हालांकि, संजय एकमात्र कांग्रेसी नेता नहीं जिन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा दिया। इस कड़ी में कांग्रेस के पूर्व नेता प्रवक्ता गौरभ वल्लभ ने इस्तीफा दिया। इसके बाद बीजेपी ज्वाइन कर ली। विजेंद्र सिंह पूर्व बॉक्सर ने भी कांग्रेस का दामन छोड़ कमल के साथ हो गए थे।

टॅग्स :संजय निरुपममहाभारतकांग्रेसCongress Bhawanलोकसभा संसद बिललोकसभा चुनाव 2024लोकसभा चुनावLok Sabha Elections
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos