लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव: दिल्ली में होंगे केवल 17 महिला मतदान केंद्र

By भाषा | Updated: May 7, 2019 12:39 IST

सोमवार को एक शीर्ष अधिकारी ने यह जानकारी दी। दिल्ली में चुनाव 12 मई को होंगे और दिल्ली में 1.43 करोड़ से अधिक मतदाता हैं, जिनमें 78,73,022 पुरुष और 64,42,762 महिलाएं हैं।

Open in App

राष्ट्रीय राजधानी में लोकसभा चुनाव के लिए 17 महिला मतदान केंद्र बनाए जाएंगे, जिनमें से 10 पूर्वी दिल्ली में होंगे। महिला मतदान केंद्र में सभी कर्मचारी महिलाएं ही होती हैं। सोमवार को एक शीर्ष अधिकारी ने यह जानकारी दी। दिल्ली में चुनाव 12 मई को होंगे और दिल्ली में 1.43 करोड़ से अधिक मतदाता हैं, जिनमें 78,73,022 पुरुष और 64,42,762 महिलाएं हैं।

दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी रणबीर सिंह ने कहा, ‘‘हम सात संसदीय क्षेत्रों में 17 विशेष मतदान केंद्र स्थापित करेंगे, जिनमें एक पीठासीन अधिकारी से लेकर अन्य सभी कर्मचारी केवल महिलाएं ही होंगी। पूर्वी दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र में अधिकतम 10 मतदान केंद्र होंगे।’’ यह योजना बनाई गई है कि सात लोकसभा क्षेत्रों में से प्रत्येक में कम से कम एक मतदान केंद्र ऐसा हो। दिल्ली में 2,696 स्थानों पर कुल 13,819 मतदान केंद्र स्थापित किए जाएंगे।

70 विधानसभा क्षेत्रों में से प्रत्येक में एक मॉडल मतदान केंद्र होगा। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावदिल्ली लोकसभा चुनाव 2019
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLok Sabha polls: एनडीए को अगले आम चुनाव में 400 सीट?, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा-विपक्ष की सीट कम होंगी, सामाजिक न्याय देने वाला बजट

भारतModi New Cabinet Nityanand Rai: 1981 से संघ परिवार से जुड़े, एबीवीपी में शामिल, जानें कौन हैं नित्यानंद राय

भारतब्लॉग: जितनी अधिक सहूलियत, उतना कम मतदान

भारतLok Sabha Elections 2024 Model Code of Conduct: 16 मार्च से लागू आदर्श आचार संहिता हटाई गई, निर्वाचन आयोग ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को विजयी उम्मीदवारों की सूची सौंपी

भारतLok Sabha Election Result 2024 Trends: 241 सीट पर आगे भाजपा, लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनकर देश की बागडोर संभालेंगे पीएम मोदी, राहुल गांधी की टीम से टक्कर

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम