लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव: हिजाब, बुरका पहनने वाली मतदाताओं को लेकर माकपा नेता ने की विवादित टिप्पणी

By भाषा | Updated: May 19, 2019 06:26 IST

केरल विधानसभा में विपक्ष के नेता चेन्नीतला ने कहा कि जयराजन को अपना बयान वापस लेना चाहिये तथा राज्य के लोगों से माफी मांगनी चाहिये। केरल प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष मुल्लापल्ली रामचंद्रन ने कहा कि इस टिप्पणी को तार्किक नहीं बताया जा सकता है।

Open in App

मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के नेता एम.वी. जयराजन ने कहा कि बुरका या हिजाब पहनी महिलाओं को मतदान केंद्र में चेहरा खुला रखना चाहिये। उनके इस बयान से केरल में विवाद शुरू हो गया और कांग्रेस ने इस बारे में कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की। कांग्रेस ने शनिवार को कहा कि यह मांग अनुचित है। कन्नूर जिले में माकपा के सचिव जयराजन ने कन्नूर संसदीय क्षेत्र के पीलाथरा में चुनाव प्रचार करते हुए शुक्रवार को यह टिप्पणी की।

यहां 23 अप्रैल को मतदान हो चुका है लेकिन फर्जी मतदान के आरोपों के कारण रविवार को एक मतदान केंद्र पर फिर से मतदान होने वाले हैं। जयराजन ने कहा कि जो कोई भी मतदान करने आये उसे कतार में खड़ा होने से पहले चेहरा खुला रखना होगा।

उन्होंने कहा, ’’यह सीसीटीवी कैमरा और वेब कैमरा को मतदाता की तस्वीर लेने के लिये जरूरी है।’’ विपक्षी कांग्रेस पार्टी ने इस टिप्पणी की निंदा की और कहा कि कोई भी किसी व्यक्ति के अधिकारों में कोई दखल नहीं दे सकता है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश चेन्नीतला ने कहा, ‘‘वाम नेताओं द्वारा की गयी टिप्पणियों की आलोचना होनी चाहिये। यह हर किसी की स्वतंत्रता है कि वह अपनी पसंद की पोशाक पहने। माकपा नेताओं ने मानसिक संतुलन खो दिया है क्योंकि उन्हें चुनाव में हार सामने दिखायी दे रही है।’’

केरल विधानसभा में विपक्ष के नेता चेन्नीतला ने कहा कि जयराजन को अपना बयान वापस लेना चाहिये तथा राज्य के लोगों से माफी मांगनी चाहिये। केरल प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष मुल्लापल्ली रामचंद्रन ने कहा कि इस टिप्पणी को तार्किक नहीं बताया जा सकता है। इस बीच, राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी टीका राम मीणा ने संवाददाताओं से कहा कि जिन मतदाताओं ने चेहरा ढंका हुआ होगा उन्हें संबंधित अधिकारी के समक्ष चेहरा खोलना होगा। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावकेरलकेराला लोकसभा चुनाव 2019
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतकेरल कांग्रेस में सब ठीक?, वीडी सतीशन कैबिनेट में रमेश चेन्निथला को चाहिए गृह मंत्रालय?, वेणुगोपाल के बाद एक और टेंशन?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारतसब कुछ ठीक है?, वीडी सतीशन पर बोले कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की