लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनावः बीजेपी के लिए बढ़ रही हैं चुनौतियां, अब भाजपा के बागी पूर्व मंत्री राजकुमार रिणवा भी आए कांग्रेस में...

By प्रदीप द्विवेदी | Updated: April 19, 2019 06:07 IST

ज्यों-ज्यों लोस चुनाव के लिए मतदान की तारीख करीब आ रही है, त्यों-त्यों बीजेपी के बागी, कांग्रेस का हाथ थामते जा रहे हैं.वसुंधरा राजे सरकार में देवस्थान मंत्री रहे राजकुमार रिणवा

Open in App

ज्यों-ज्यों लोस चुनाव के लिए मतदान की तारीख करीब आ रही है, त्यों-त्यों बीजेपी के बागी, कांग्रेस का हाथ थामते जा रहे हैं.वसुंधरा राजे सरकार में देवस्थान मंत्री रहे राजकुमार रिणवा, चुरू में आयोजित कांग्रेस की सभा में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट सहित प्रमुख नेताओं की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल हो गए. 

हालांकि, रिणवा ने इसे घर वापसी इसलिए करार दिया है कि उनकी सियासी शुरूआत कांग्रेस से ही हुई थी. रतनगढ़ से तीन बार विधायक रहे राजकुमार रिणवा का पिछले विस चुनाव 2018 में बीजेपी ने टिकट काट दिया था. वे निर्दलीय चुनाव लड़े, लेकिन जीत नहीं पाए. 

पूर्व मंत्री रिणवा का प्रेस को कहना था कि- भाजपा को अहंकार हो गया है, जबकि कांग्रेस मेरा स्वागत कर रही है. बीजेपी के लिए मैंने 15 साल काम किया, बंगाल में जाकर भी पार्टी के लिए काम किया, मैं 26 हजार वोटों से जीता हुआ था, परन्तु बिना कारण बताए, विस चुनाव में मेरा टिकट काटा दिया गया. रतनगढ़ विस चुनाव में राजकुमार रिणवा को 18789 वोट मिले थे और वे चौथे नंबर पर रहे थे.

याद रहे, इस एक माह में ही बीजेपी के प्रमुख नेता रहे पूर्व मंत्री घनश्याम तिवाड़ी, सुरेन्द्र गोयल, जयपुर महापौर विष्णु लाटा, जिला प्रमुख मूलचन्द्र मीणा सहित आधा दर्जन से ज्यादा नेताओं ने कांग्रेस का हाथ थाम लिया है.

जाहिर है, राजस्थान में बीजेपी के लिए लगातार चुनौतियां बढ़ रही हैं, जिनका असर लोस चुनाव के नतीजों पर नजर आएगा

टॅग्स :लोकसभा संसद बिलभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारतमहिला आरक्षण विशेष सत्र: केंद्र प्रस्ताव पर जम्मू कश्मीर को क्या फायदा?, लोकसभा सीटों की संख्या 5 से बढ़कर 8?

भारतRicky Syngkon dies: शिलांग लोकसभा सांसद रिकी सिंगकोन की फुटबॉल खेलते समय हुई मौत

भारत"लोकतंत्र पर धब्बा": संसद में हंगामे के बाद राहुल गांधी ने स्पीकर को लिखी चिट्ठी

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे