लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections 2024: "पिछले 15-20 सालों में बहुत पिछड़ गया है तिरुवनंतपुरम, लोग इसके भविष्य के लिए वोट करें", भाजपा प्रत्याशी राजीव चन्द्रशेखर ने कहा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: April 26, 2024 09:34 IST

केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में तिरुवनंतपुरम के मतदाताओं से बड़ी संख्या में बाहर आने और वोट डालने की अपील की।

Open in App
ठळक मुद्देतिरुवनंतपुरम के मतदाता परिवर्तन के लिए बड़ी संख्या में बाहर निकलें और वोट करेंकेंद्रीय मंत्री और भाजपा प्रत्याशी राजीव चंद्रशेखर ने वोट डालने के बाद लोगों से अपील की उन्होंने शशि थरूर पर हमला करते हुए कहा कि 15-20 वर्षों में तिरुवनंतपुरम बहुत पिछड़ गया है

तिरुवनंतपुरम: केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने शुक्रवार को लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में मतदाताओं से बड़ी संख्या में बाहर आने और वोट डालने की अपील करते हुए कहा कि यह “तिरुवनंतपुरम के भविष्य” के लिए एक महत्वपूर्ण दिन है क्योंकि निर्वाचन क्षेत्र ने “बहुत कुछ” देखा है और पिछले 15-20 वर्षों में यहां बहुत कम प्रगति हुई है।

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार भाजपा प्रत्याशी राजीव चंद्रशेखर को पूर्व राजनयिक और वरिष्ठ कांग्रेस नेता शशि थरूर से कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है, जो तिरुवनंतपुरम निर्वाचन क्षेत्र में तीसरी बार चुनाव लड़ रहे हैं।

राजीव चंद्रशेखर ने वोट डालने के बाद कहा, "पिछले 15-20 वर्षों से तिरुवनंतपुरम में और कई लोगों के जीवन में बहुत कम प्रगति हुई है, जो कई समस्याओं से पीड़ित हैं और उनकी समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ है। मैं लोगों से अपील करता हूं कि आज बाहर निकलें और मतदान करें। यह है एक महत्वपूर्ण दिन, न केवल लोकतंत्र के लिए, बल्कि तिरुवनंतपुरम के भविष्य और आपके अपने परिवारों और बच्चों के भविष्य के लिए।"

केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा, "चुनाव और वोटिंग एक ऐसी बात हैस जिसे हम सभी को बेहद गंभीरता से लेना चाहिए। मतदान प्रत्येक नागरिक का एक मौलिक कर्तव्य है और मुझे आशा है कि इस बार के चुनाव में हर कोई घर से बाहर आएगा और तिरुवनंतपुरम में परिवर्तन के लिए वोट करेगा।"

इससे पहले आज सुबह, चंद्रशेखर ने तिरुवनंतपुरम में पद्मनाभसामी मंदिर का भी दौरा किया। सीपीएम के नेतृत्व वाले वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) ने सीपीआई नेता पन्नियन रवींद्रन को निर्वाचन क्षेत्र से मैदान में उतारा है, जिन्होंने 2005 में सीट जीती थी।

जबकि भाजपा ने केरल में कभी भी लोकसभा सीट नहीं जीती है, पार्टी ने तिरुवनंतपुरम जिले में केवल एक बार जीत दर्ज की है, जिसमें ओ राजगोपाल ने 2016 में नेमोम विधानसभा सीट जीती थी।

लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण के लिए केरल के सभी 20 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों के साथ-साथ 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 88 निर्वाचन क्षेत्रों में शुक्रवार सुबह 7 बजे मतदान शुरू हुआ। लोकसभा चुनाव 1 जून तक सात चरणों में हो रहे हैं और वोटों की गिनती 4 जून को होगी।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024केरल लोकसभा चुनाव २०२४तिरुवनंतपुरमशशि थरूर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतकेरलम चुनावः मेरा फोकस यहां पर, असम, बंगाल, तमिलनाडु में मेरे साथी कर रहे कैंपेन?, कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा-BJP को वोट देना बेकार

भारतकेरल विधानसभा चुनावः मुख्यमंत्री पद का दावेदार नहीं?, शशि थरूर ने कहा-निर्वाचित विधायकों ही बने सीएम, भाजपा खाता खोल बहुत?

कारोबारएआई शिखर सम्मेलनः राहुल गांधी ने कहा-तमाशा?, शशि थरूर बोले-बेहद शानदार, कहा-बड़े आयोजन में ‘‘कुछ छोटी-मोटी गड़बड़ियां’’ हो सकती...

भारतपीएम नरेंद्र मोदी से तारीफ सुनकर गदगद हुए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए