लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections 2024: 17 लोकसभा सीट पर ‘राजनीतिक प्रभारी’ नियुक्त, जहां से औवेसी हैं सांसद, इस विधायक को दी जिम्मेदारी, देखें लिस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 8, 2024 18:44 IST

Lok Sabha Elections 2024: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिममीन (एआईएमआईएम) प्रमुख असदुद्दीन औवेसी सांसद हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्रीय पर्यटन मंत्री और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष जी. किशन रेड्डी ने ये नियुक्तियां कीं।के. लक्ष्मण सिकंदराबाद लोकसभा क्षेत्र के प्रभारी हैं, जिसका रेड्डी वर्तमान में प्रतिनिधित्व करते हैं।आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर 2022 में निलंबित कर दिया था।

Lok Sabha Elections 2024: तेलंगाना में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राज्य के सभी 17 लोकसभा क्षेत्रों के लिए सोमवार को पार्टी के प्रमुख नेताओं को ‘राजनीतिक प्रभारी’ नियुक्त किया। विधायक टी. राजा सिंह को हैदराबाद सीट का प्रभार दिया गया हैं जहां से ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिममीन (एआईएमआईएम) प्रमुख असदुद्दीन औवेसी सांसद हैं।

सिंह का पार्टी से निलंबन पिछले साल रद्द कर दिया गया था। भाजपा की एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि केंद्रीय पर्यटन मंत्री और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष जी. किशन रेड्डी ने ये नियुक्तियां कीं। पार्टी के राज्यसभा सदस्य के. लक्ष्मण सिकंदराबाद लोकसभा क्षेत्र के प्रभारी हैं, जिसका रेड्डी वर्तमान में प्रतिनिधित्व करते हैं।

राजा सिंह को पार्टी ने पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर 2022 में निलंबित कर दिया था। सिंह को राजनीतिक रूप से संवेदनशील हैदराबाद निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा के चुनाव संबंधी कार्यों के प्रबंधन की जिम्मेदारी दी गई है।

भाजपा ने राज्य के सभी आठ नवनिर्वाचित पार्टी विधायकों को भी विभिन्न निर्वाचन क्षेत्रों के लिए प्रभारी नियुक्त किया है। भाजपा सूत्रों ने कहा कि 'राजनीतिक प्रभारी' लोकसभा चुनाव के लिए समन्वय और प्रचार जैसे कार्यों का प्रबंधन करेंगे। पार्टी ने 2019 के आम चुनाव में तेलंगाना की 17 सीटों में से चार पर जीत हासिल की थी।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024हैदराबादअसदुद्दीन ओवैसीBJPतेलंगाना
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी