लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections 2024: "यूपी में समाजवादी पार्टी 'निल बटे सन्नाटा' रहेगी, नहीं मिलेगी एक भी सीट", डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: May 12, 2024 09:30 IST

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि समाजवादी पार्टी मौजूदा लोकसभा चुनाव में 80 सीटों में से एक भी सीट नहीं जीतेगी।

Open in App
ठळक मुद्देसमाजवादी पार्टी मौजूदा लोकसभा चुनाव में 80 सीटों में से एक भी सीट नहीं जीतेगीउत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया अखिलेश यादव पर सीधा हमलायूपी की जनता सपा के शासनकाल में हुए अराजकता और गुंडा राज को अभी भी नहीं भूली है

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बीते शनिवार को कहा कि समाजवादी पार्टी मौजूदा लोकसभा चुनाव में 80 सीटों में से एक भी सीट नहीं जीतेगी।

ब्रजेश पाठक ने एएनआई से कहा, "उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी निल बटे सन्नाटा रहेगी क्योंकि यूपी में उनका समर्थन आधार स्थानांतरित हो गया है और जनता ने सपा को पूरी तरह से अस्वीकार कर दिया है। वे सपा के शासनकाल में हुए अराजकता और गुंडा राज को अभी भी नहीं भूले हैं।"

इससे पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को कहा कि इंडिया अलायंस और अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश में आसान जीत की ओर बढ़ रहे हैं।

राहुल गांधी ने कन्नौज में अखिलेश यादव के समर्थन में आयोजित रैली में कहा, "मैं आपको लिखित में देता हूं कि उत्तर प्रदेश में भारतीय गठबंधन का तूफान आने वाला है। मैं आपको लिखित में देता हूं कि भाजपा देश में अपनी सबसे बड़ी हार का सामना उत्तर प्रदेश में करने जा रही है। उत्तर प्रदेश ने मन बना लिया है कि यहां परिवर्तन लाना है, भारत में परिवर्तन लाना है।''

मालूम हो कि 2024 के आम चुनावों में बीजेपी से मुकाबला करने के लिए गठित विपक्षी इंडिया ब्लॉक में एसपी और कांग्रेस सहयोगी हैं। पहले, दूसरे और तीसरे चरण के लिए मतदान 19 अप्रैल, 26 अप्रैल और 7 मई को हुए थे। इसके बाद राज्य में एक बार फिर 13 मई को चौथे चरण का मतदान होगा। उत्तर प्रदेश के मतदाता पांचवें, छठे और सातवें चरण में क्रमशः 20 मई, 23 मई और 1 जून को मतदान करेंगे और वोटों की गिनती 4 जून को होगी।

साल 2019 के लोकसभा चुनावों में भाजपा विजयी हुई, उत्तर प्रदेश की 80 में से 62 सीटें हासिल कीं, जबकि दो सीटें उसकी सहयोगी अपना दल (एस) को मिलीं। मायावती की बसपा 10 सीटें हासिल करने में सफल रही, जबकि अखिलेश यादव की सपा ने पांच और कांग्रेस पार्टी ने केवल एक सीट हासिल की।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024Brajesh Pathakसमाजवादी पार्टीअखिलेश यादवउत्तर प्रदेश लोकसभा चुनाव २०२४
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टदिसंबर 2022 से रेप, फरवरी 2025 में जबरन खिलाई गर्भनिरोधक गोलियां?, नर्स ने सपा सांसद जिया उर रहमान वर्क के बहनोई डॉ. जैद वारसी पर लगाए दुष्कर्म आरोप?

कारोबारNoida International Airport: 31 साल लगे जमीन पर उतरने में?, पीएम मोदी ने पूरा किया, पायलट शशांक शेखर सिंह का सपना?

भारत'योगी जी तो धुरंधर से भी बड़े धुरंधर', अखिलेश यादव का तंज, वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो