लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections 2024: पूर्व प्रधानमंत्री देवेगौड़ा, कुमारस्वामी और एचडी रेवन्ना से मिले पीएम मोदी, आखिर क्या है वजह, कर्नाटक राजनीति में चर्चा तेज, देखें तस्वीरें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 21, 2023 13:29 IST

Lok Sabha Elections 2024: पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा और पूर्व मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी ने बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की।

Open in App
ठळक मुद्देनीतिगत मामलों पर उनके विचार व्यावहारिक और भविष्योन्मुखी होते हैं।कर्नाटक में सीट बंटवारे पर भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व के साथ बातचीत कर सकते हैं।बृहस्पतिवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात के संकेत दिए थे।

Lok Sabha Elections 2024: आगामी लोकसभा चुनाव में जनता दल (सेक्युलर) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच कर्नाटक में सीटों के तालमेल को लेकर बातचीत की अटकलों के बीच पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा और पूर्व मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी ने बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की।

संसद भवन स्थित प्रधानमंत्री कार्यालय में हुई इस मुलाकात के दौरान कुमारस्वामी के भतीजे और जद (एस) के हासन से सांसद प्रज्वल रेवन्ना सहित पार्टी के कुछ अन्य नेता मौजूद थे। प्रधानमंत्री मोदी ने खुद ही इस मुलाकात की तस्वीरें ‘एक्स’ पर साझा की और कहा, ‘‘पूर्व प्रधानमंत्री देवेगौड़ा जी, कुमारस्वामी जी और एचडी रेवन्ना से मिलकर हमेशा खुशी होती है।

देश की प्रगति में देवेगौड़ा जी के अनुकरणीय योगदान को भारत बहुत महत्व देता है। विविध नीतिगत मामलों पर उनके विचार व्यावहारिक और भविष्योन्मुखी होते हैं।’’ कुमारस्वामी बुधवार को इन अटकलों के बीच नयी दिल्ली पहुंचे कि वह लोकसभा चुनाव के लिए कर्नाटक में सीट बंटवारे पर भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व के साथ बातचीत कर सकते हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री कुमारस्वामी की नयी दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा के साथ हुई बैठक के बाद सितंबर में जद (एस) भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में शामिल हो गया था। दोनों दलों के नेता तब से कहते आ रहे हैं कि लोकसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे पर अभी बातचीत नहीं हुई है।

कुमारस्वामी ने दिल्ली रवाना होने से पहले बुधवार को कहा कि वह निजी काम से दिल्ली जा रहे हैं। हालांकि, कुमारस्वामी के भतीजे और जद (एस) के हासन से सांसद प्रज्वल रेवन्ना ने जद (एस) के संरक्षक और पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा की बृहस्पतिवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात के संकेत दिए थे।

कर्नाटक प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बी वाई विजयेंद्र भी दिल्ली में हैं। इस वजह से सीट बंटवारे पर बातचीत को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। जद (एस) के साथ सीट बंटवारे पर बातचीत के बारे में पूछे जाने पर विजयेंद्र ने कहा कि दोनों दल गठबंधन में हैं, लेकिन जद (एस) की अपेक्षाओं के बारे में कोई जानकारी नहीं है कि वे लोकसभा चुनाव में कितनी सीट पर चुनाव लड़ना चाहते हैं।

जद (एस) ने 2019 का लोकसभा चुनाव कांग्रेस के साथ गठबंधन में लड़ा था। भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में कर्नाटक में 25 सीट जीतकर परचम लहराया था, जबकि उसके समर्थन वाली निर्दलीय (मांड्या से सुमलता अंबरीश) ने एक सीट पर जीत हासिल की। कांग्रेस और जद (एस) ने एक-एक सीट पर जीत हासिल की थी।

टॅग्स :कर्नाटकएचडी देवगौड़ाएचडी कुमारस्वामीनरेंद्र मोदीलोकसभा चुनाव 2024लोकसभा संसद बिल
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी