लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव से पहले जनता से संवाद बढ़ाने की योजना, मंत्री ठाकुर ने कहा-जहां टेलीविजन-अखबार नहीं वहां जाएं अधिकारी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 17, 2023 21:02 IST

Lok Sabha Elections 2024: सौ से अधिक सरकारी संचार अधिकारियों को संबोधित करते हुए सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने समाज के सभी वर्गों, विशेष रूप से वंचितों तक पहुंचने के महत्व पर बल दिया।

Open in App
ठळक मुद्देभारत के एक बड़े हिस्से को टेलीविजन और समाचार पत्रों की सुविधाओं उपलब्ध नहीं है।भारतीय सूचना सेवा (आईआईएस) के अधिकारियों की जिम्मेदारी है कि समाज के उस वर्ग तक पहुंचें। 21वीं सदी की जरूरतों को पूरा करने के लिए सूचना प्रसार के विभिन्न तरीकों को अपनाने की आवश्यकता है।

Lok Sabha Elections 2024: अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले केंद्र सरकार ने बुधवार को जनता तक अपनी पहुंच बढ़ाने को बेहतर बनाने के लिए एक दिवसीय मंथन सत्र आयोजित किया। इस दौरान खासकर उन लोगों से संवाद मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित किया गया, जिनकी पहुंच टेलीविजन और अखबारों तक नहीं है।

सौ से अधिक सरकारी संचार अधिकारियों को संबोधित करते हुए सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने समाज के सभी वर्गों, विशेष रूप से वंचितों तक पहुंचने के महत्व पर बल दिया। उन्होंने कहा कि भारत के एक बड़े हिस्से को टेलीविजन और समाचार पत्रों की सुविधाओं उपलब्ध नहीं है और भारतीय सूचना सेवा (आईआईएस) के अधिकारियों की यह जिम्मेदारी है कि वे समाज के उस वर्ग तक पहुंचें।

उन्होंने कहा कि आईआईएस सरकार का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है और चिंतन शिविर ने अधिकारियों को सहयोग और आत्मनिरीक्षण करने का एक अनूठा अवसर प्रदान किया है। ठाकुर ने कहा कि मीडिया का परिदृश्य और जिस तरह से लोग सूचनाओं का इस्तेमाल करते हैं, वह तेजी से बदल रहा है और 21वीं सदी की जरूरतों को पूरा करने के लिए सूचना प्रसार के विभिन्न तरीकों को अपनाने की आवश्यकता है।

अखिलेश ने आम चुनाव की तैयारी करने और बूथ स्तर पर सपा को मजबूत करने के निर्देश दिए

समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव ने बुधवार को पार्टी कार्यकर्ताओं से वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू करने और बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने के निर्देश दिए। यादव ने पार्टी मुख्यालय में विधायकों और वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की।

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने शहरी स्थानीय निकाय चुनावों में सत्ता का दुरुपयोग किया और राज्य चुनाव आयोग की भूमिका भी सवालों के घेरे में रही। उन्होंने कहा कि जनता 2024 के लोकसभा चुनाव में इसका करारा जवाब देगी। अखिलेश ने यहां जारी एक बयान में कहा, "हमें 2024 के चुनावों की तैयारी अभी से शुरू करनी है।

हमें बूथ स्तर पर पार्टी संगठन को मजबूत करना है और लोगों के दर्द और दुख में उनके साथ रहना है।" उन्होंने कहा, "समाजवादी पार्टी सत्तारूढ़ भाजपा के खिलाफ लड़ाई जारी रखेगी। अब जनता को पता चल गया है कि भाजपा झूठ और फरेब से लोगों को बरगलाने में माहिर है।

समाजवादी पार्टी की तुलना में उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार ने पिछले छह साल के अपने कार्यकाल में एक भी विकास कार्य नहीं किया है।’’ सपा प्रमुख ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार के भी नौ साल गुजर गए और इस दौरान उसने लोगों को गुमराह करने के अलावा और कोई काम नहीं किया है।

यादव ने नगरीय निकाय चुनावों में बंपर जीत का दावा कर रही भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा, "निकाय चुनावों में राज्य के लोगों ने भाजपा को सबक सिखाया है। भाजपा सांसदों के प्रतिनिधित्व वाले 25 प्रतिशत क्षेत्रों में लोगों ने भाजपा को नकार दिया क्योंकि वे समझ गए हैं कि वह सत्ता का गलत इस्तेमाल कर रही है।"

उन्होंने कहा, " भाजपा राजनीतिक लाभ के लिए अधिकारियों पर दबाव डालती है। हो सकता है कि पार्टी (शहरी निकाय चुनावों में) कुछ सीटें जीतने में सफल रही हो, लेकिन सत्तारूढ़ दल के खिलाफ जीतने वालों की संख्या बहुत अधिक है। राज्य के 70 प्रतिशत लोग उसके खिलाफ हैं।"

टॅग्स :अनुराग ठाकुरभारत सरकारलोकसभा चुनाव 2024
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

कारोबारमार्च 2027 तक 10000000 घरों को सौर ऊर्जा लक्ष्य?, पीएम मोदी ने कहा- शहर चाहे बड़ा हो या छोटा, बदलाव दिख रहा, बड़ी संख्या में घरों की छतों पर सौलर पैनल

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

कारोबार28,840 करोड़ रुपये और ‘उड़ान’ योजना को मंजूरी?, कैबिनेट बैठक में 3 प्रमुख निर्णय, देखिए सूची

कारोबारFuel crisis: नए गैस कनेक्‍शन पर 500 रुपये तक फ्री गैस और सिक्‍योरिटी चार्ज में राहत?, PNG पर सरकार का बड़ा फैसला, 31 मार्च तक उठाएं फायदा?

भारत अधिक खबरें

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ