Lok Sabha Elections 2024: "क्या धर्मेंद्र प्रधान ने आपके लिए कभी भी कुछ किया है, उसके बारे में आपको कोई अपडेट दिया है?", बीजेडी नेता पांडियन ने केंद्रीय मंत्री पर हमला

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: May 14, 2024 10:43 IST2024-05-14T10:39:10+5:302024-05-14T10:43:13+5:30

बीजेडी नेता वीके पांडियन ने संबलपुर से केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर तीखा हमला करते हुए सवाल उठाया कि वो केंद्र में मंत्री के पद पर हैं लेकिन क्या उन्होंने संभलपुर के लिए विकास के लिए कुछ भी किया है।

Lok Sabha Elections 2024: "Has Dharmendra Pradhan given you any update on anything he has ever done?", BJD leader Pandian attacks the Union Minister | Lok Sabha Elections 2024: "क्या धर्मेंद्र प्रधान ने आपके लिए कभी भी कुछ किया है, उसके बारे में आपको कोई अपडेट दिया है?", बीजेडी नेता पांडियन ने केंद्रीय मंत्री पर हमला

फाइल फोटो

Highlightsबीजेडी नेता वीके पांडियन ने केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर किया तीखा हमला क्या धर्मेंद्र प्रधान ने मंत्री के पद पर होते हुए संभलपुर के विकास के लिए कुछ भी किया हैपांडियन ने ओडिशा में भाजपा के लहर को खारिज करते हुए बीजेडी की वापसी का भरोसा जताया

मलकानगिरी: ओडिशा में सत्ताधारी पार्टी बीजू जनता दल (बीजेडी) के वरिष्ठ नेता वीके पांडियन ने संबलपुर से भाजपा के प्रत्याशी और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर तीखा हमला करते हुए सवाल उठाया कि वो केंद्र में मंत्री के पद पर हैं लेकिन क्या उन्होंने संभलपुर के विकास के लिए कुछ भी किया है।

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार ढेंकनाल लोकसभा क्षेत्र के तहत कामाख्यानगर विधानसभा क्षेत्र में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए पांडियन ने ओडिशा में कथित भाजपा लहर पर सवाल उठाते हुए कहा कि बीजेडी एक बार फिर पूर्व बहुमत के साथ राज्य का विधानसभा चुनाव जीत रही है।

धर्मेंद्र प्रधान की आलोचना करते हुए पांडियन ने कहा, "वो एक केंद्रीय मंत्री रहे हैं। क्या उन्होंने आपके लिए क्या किया है, इस पर उन्होंने कभी कोई अपडेट दिया है? दूसरी ओर हमारे मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ओडिशा को नंबर एक राज्य बनाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार बीते दस वर्षों में संबलपुर-कटक राष्ट्रीय राजमार्ग का काम पूरा नहीं कर पाई है। जिसके कारण इन वर्षों में इस सड़क पर कई लोगों की जान चली गई है।"

उन्होंने केंद्र की भाजपा नीत सरकार पर हमले की धार को बढ़ाते हुए कहा, "क्या केंद्र सरकार ने आपके इलाके में कोई केंद्रीय विद्यालय या जवाहर नवोदय विद्यालय, कौशल विकास केंद्र खोला है? क्या उन्होंने आपको रोजगार और आपके बच्चों को छात्रवृत्ति प्रदान करने के लिए कुछ किया है? धर्मेंद्र प्रधान केंद्रीय शिक्षा मंत्री हैं। अगर वह चाहते तो ऐसा कर सकते थे, नए कॉलेज या स्कूल स्थापित किये जा सकते थे। यहां तक ​​कि उनके पैतृक गांव के स्कूल को भी ओडिशा सरकार ने बदला है।"

इससे पहले रविवार को वीके पांडियन ने विभिन्न संकेतकों पर गुजरात और ओडिशा का तुलनात्मक विश्लेषण साझा किया था, जिसमें बताया गया था कि कैसे ओडिशा विभिन्न मापदंडों पर गुजरात से आगे अच्छा प्रदर्शन कर रहा है।

बीजेडी ने इस मामले में कहा कि यह विडंबना है कि गुजरात में भारतीय जनता पार्टी के ढाई दशक तक सत्ता में रहने के बाद भी उसकी स्थिति ओडिशा की तुलना में काफी निराशाजनक है।

गौरतलब है कि ओडिशा में लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ हो रहे हैं। चार चरण के लोकसभा और विधानसभा चुनाव 13 मई को शुरू हुए और 20 मई, 25 मई और 1 जून को भी होंगे।

Web Title: Lok Sabha Elections 2024: "Has Dharmendra Pradhan given you any update on anything he has ever done?", BJD leader Pandian attacks the Union Minister

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे