लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections 2024: "गांधी जी ने कहा था कांग्रेस को भंग कर देना चाहिए, हमें उस सपने को पूरा करना चाहिए", राजनाथ सिंह का विरोधी दल पर हमला

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: May 1, 2024 14:57 IST

भाजपा नेता राजनाथ सिंह ने कहा कि आजादी के समय महात्मा गांधी ने कांग्रेस को भंग करने के लिए कहा था लेकिन उसके नेताओं ने नहीं सुना, अब जनता गांधीजी के सपने को पूरा करेगी।

Open in App
ठळक मुद्देमहात्मा गांधी ने आजादी के समय कांग्रेस को भंग करने के लिए कहा था लेकिन उसके नेता नहीं मानेलेकिन अब जनता ने कांग्रेस को खत्म करने का फैसला कर लिया है, वो गांंधी के सपने को पूरा करेगीराजनाथ सिंह ने कहा कि दो चरणों के मतदान से स्पष्ट है कि भाजपा '400 के पार' है

नई दिल्ली: रक्षामंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह ने बुधवार को कहा कि आजादी के समय महात्मा गांधी ने कांग्रेस को भंग करने के लिए कहा था, जिसे पार्टी द्वारा अनसुना कर दिया गया लेकिन अब जनता ने कांग्रेस को खत्म करने का फैसला कर लिया है।

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार राजनाथ सिंह ने दिल्ली में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा, "आजादी के समय महात्मा गांधी ने कहा था कि कांग्रेस को भंग कर देना चाहिए लेकिन कांग्रेस ने उनकी बात नहीं मानी, लेकिन मुझे अब लगता है कि जनता ने उसे खत्म करने के बारे में सोच लिया है। देश की जनता महात्मा गांधी के उस फैसले को जरूर पूरा करेगी।"

उन्होंने सभा में मौजूद लोगों से कहा, "इस कांग्रेस को भंग कर दो, मुझे लगता है कि लोग भी अब कांग्रेस को भंग करने पर सहमत हो गये हैं।''

इससे पहले दिन में राजनाथ सिंह ने उत्तर पूर्वी दिल्ली से भाजपा के उम्मीदवार मनोज तिवारी के समर्थन में रोड शो किया। उन्होंने दिल्ली में भाजपा की सभी सीटों पर ''प्रचंड जीत'' जीतने का भी भरोसा जताया।

राजनाथ सिंह ने कहा, "मैं यह गारंटी के साथ कह सकता हूं कि मनोज तिवारी ने हमेशा दिल्ली के लोगों के मुद्दों की वकालत की है। मुझे लगता है कि दिल्ली में सभी सीटों पर बीजेपी प्रचंड जीत हासिल करेगी। चुनाव के पिछले दो चरणों से यह काफी स्पष्ट है कि हमने जो '400 पार' का नारा दिया था, वह जल्द ही पूरा होने जा रहा है।"

मौजूदा सांसद मनोज तिवारी ने रोड शो के दौरान इस बात पर जोर दिया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बार ''ऐतिहासिक और यादगार जीत'' के साथ दोबारा सत्ता में लौटेंगे।

उन्होंने कहा, "पीएम मोदी के नेतृत्व में हम विकास और विरासत की एक नई कहानी लिख रहे हैं। बहुत सी चीजें हुई हैं और होंगी। मतदाताओं के साथ हमारा रिश्ता प्यार और विश्वास का है। हम सभी मिलकर एक ऐतिहासिक और यादगार जीत के साथ मोदीजी को फिर से प्रधानमंत्री बनाएंगे।"

मालूम हो कि दिल्ली की इस उत्तर पूर्वी सीट पर भाजपा की ओर से फिर से चुनाव लड़ रहे मनोज तिवारी का मुकाबला कांग्रेस के युवा नेता कन्हैया कुमार से है। दिल्ली की सभी सात लोकसभा सीटों पर मौजूदा आम चुनाव के छठे चरण के दौरान 25 मई को मतदान होना है। सभी सात चरणों की मतगणना 4 जून को होनी है।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024राजनाथ सिंहकांग्रेसमनोज तिवारीBJPमहात्मा गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप