लाइव न्यूज़ :

LS elections 2024: डीएमके ने घोषणापत्र जारी किया, 'I.N.D.I.A' गठबंधन के सत्ता में आने पर कश्मीर में अनुच्छेद 370 को बहाल करने का वादा

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: March 20, 2024 19:24 IST

विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडिया’ में शामिल द्रमुक ने अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है। द्रमुक ने अपने घोषणापत्र में नागरिकता (संशोधन) अधिनियम (सीएए) और समान नागरिक संहिता जैसे विवादास्पद मुद्दों को लागू नहीं करने का वादा किया है। साथ ही कहा है कि अगर गठबंधन ‘इंडिया’ केंद्र की सत्ता में आता है तो कश्मीर में अनुच्छेद 370 को बहाल किया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देद्रमुक ने अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है कश्मीर में अनुच्छेद 370 को बहाल करने का वादाएम के स्टालिन ने अपने चुनाव लड़ने वाले 21 उम्मीदवारों की सूची भी जारी की है

Lok Sabha elections 2024: आगामी लोकसभा चुनावों के लिए तमिलनाडु में सत्तारूढ़ और विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडिया’ में शामिल द्रमुक ने अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है। द्रमुक ने अपने घोषणापत्र में नागरिकता (संशोधन) अधिनियम (सीएए) और समान नागरिक संहिता जैसे विवादास्पद मुद्दों को लागू नहीं करने का वादा किया है। साथ ही कहा है कि अगर गठबंधन ‘इंडिया’ केंद्र की सत्ता में आता है तो कश्मीर में अनुच्छेद 370 को बहाल किया जाएगा। 

द्रमुक प्रमुख एम के स्टालिन ने अपने चुनाव लड़ने वाले 21 उम्मीदवारों की सूची भी जारी की है जिनमें 10 मौजूदा सांसद शामिल हैं। टी आर बालू, कनिमोझी और ए राजा जैसे  नेताओं को क्रमशः श्रीपेरंबुदूर, थूथुकुडी और नीलगिरी (एससी) की उनकी पारंपरिक सीटों से फिर से नामांकित किया गया है। डीएमके राज्य में 22 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। अपने गढ़ चेन्नई में DMK ने वरिष्ठ नेता दयानिधि मारन को चेन्नई सेंट्रल से और कलानिधि वीरासामी को चेन्नई उत्तर से और थमिझाची थंगापांडियन को चेन्नई दक्षिण से उम्मीदवार बनाया गया है।

एस जगतरक्षकन (अराक्कोनम), डी एम कथिर आनंद (वेल्लोर), के सेल्वम (कांचीपुरम एससी), और सी एन अन्नादुराई (तिरुवन्नामलाई) से फिर से उम्मीदवार बनाए गए हैं। पूर्व अन्नाद्रमुक नेता और कोयंबटूर के मेयर गणपति राजकुमार को कोयंबटूर लोकसभा सीट से टिकट मिला है। द्रमुक की सूची में तीन महिलाएं, 19 स्नातक, 12 स्नातकोत्तर, छह वकील और दो डॉक्टर शामिल हैं। दो उम्मीदवारों के पास डॉक्टरेट की उपाधि है। 

सहयोगियों के साथ अपने सीट-बंटवारे समझौते के कारण DMK ने पुडुचेरी की एकमात्र सीट सहित 10 सीटें कांग्रेस के लिए छोड़ दी हैं।  CPI, CPI (M) और VCK को 2-2 सीटें मिली हैं। IUML, MDMK और केएमडीके एक-एक सीट पर चुनाव लड़ेगी।

पार्टी के घोषणा पत्र में महिलाओं से भी कई वादे किए गए हैं। द्रमुक ने केंद्र में विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडिया’ की सरकार बनने पर सभी राज्यों में महिलाओं को 1,000 रुपये की मासिक सहायता और संसद व विधानसभाओं में उनके लिए 33 प्रतिशत आरक्षण के तत्काल कार्यान्वयन का वादा किया है। 

पार्टी ने सामाजिक न्याय के आधार पर शिक्षा व रोजगार में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण प्रदान करने का भी वादा किया। द्रमुक ने पूरे भारत में महिला स्वयं सहायता समूहों को 10 लाख रुपये तक ब्याज मुक्त ऋण और स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को एक लाख रुपये तक ब्याज मुक्त वाहन ऋण देने का वादा किया गया है।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024एमके स्टालिनडीएमकेकांग्रेसTamil Naduधारा 370
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम