लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections 2024: कटिहार में चुनाव प्रचार के दौरान फिसली कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जुबान

By एस पी सिन्हा | Updated: April 19, 2024 18:59 IST

Bihhar Lok Sabha Elections 2024: कटिहार के राजेंद्र स्टेडियम में कांग्रेस प्रत्याशी तारिक अनवर के समर्थन में जनसभा की। कटिहार में कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में रैली को संबोधित करते हुए मल्लिकार्जुन खड़गे की जुबान फिसल गई। 

Open in App
ठळक मुद्देखड़गे ने शुक्रवार को सीमांचल इलाके से चुनाव प्रचार की शुरुआत कीकटिहार के राजेंद्र स्टेडियम में कांग्रेस प्रत्याशी तारिक अनवर के समर्थन में जनसभा कीयहां खड़गे ने कहा कि ऐसे लोगों का साथ मत दो, जो देश को बचाता है

पटना: बिहार में दूसरे चरण के तहत होने वाले लोकसभा चुनाव में प्रचार के कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे आज सीमांचल इलाके से चुनाव प्रचार की शुरुआत की। कांग्रेस के किसी बड़े नेता की बिहार में ये पहली रैली थी। कटिहार के राजेंद्र स्टेडियम में कांग्रेस प्रत्याशी तारिक अनवर के समर्थन में जनसभा की। कटिहार में कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में रैली को संबोधित करते हुए मल्लिकार्जुन खड़गे की जुबान फिसल गई। 

उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों का साथ मत दो, जो देश को बचाता है, जम्हूरियत को बचाता है और जो गरीबों के लिए संविधान बचाता है। खड़गे के इस संबोधन के दौरान मंच पर कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद थे। इसके साथ ही उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि अगर उनकी सरकार बनी तो युवाओं के लिए रोजगार और महिलाओं को सालाना एक लाख रुपये देने का हमने वादा किया है। 

खड़गे के इस बयान पर मंच के सामने बैठे युवाओं ने जमकर ताली बजाई, जिसके बाद कांग्रेस अध्यक्ष ने तपाक से कहा कि ये महिलाओं के लिए हैं, आपके लिए नहीं। इसके साथ ही मल्लिकार्जुन खड़गे ने कांग्रेस प्रत्याशी तारिक अनवर को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की और भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि देश में संविधान खतरे में है। बिहार में डबल इंजन की सरकार के रहते हुए भी मोदी जी ने बिहार को कुछ नहीं दिया।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024बिहार लोकसभा चुनाव २०२४कटिहारमल्लिकार्जुन खड़गे
Open in App

संबंधित खबरें

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारतHimachal Congress 2026: 12 नए उपाध्यक्ष और 27 महासचिवों की नियुक्ति?, 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए 18 माह कांग्रेस कार्यकारिणी, देखिए पूरी सूची

भारतमध्य प्रदेश राज्यसभा चुनावः 3 सीट खाली और अप्रैल-मई में मतदान?, विधानसभा में 230 विधायक और एक सीट के लिए चाहिए 58 वोट, क्या कांग्रेस बचा पाएगी सीट?

भारतबहुमत का कर्त्तव्य भी बनता है अल्पमत को संरक्षण दे?, देश के 5 राज्यों में चुनाव की घोषणा?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए