लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections 2024: ''कांग्रेस और समाजवादी पार्टी राम विरोधी हैं, उन्होंने राम भक्तों पर गोलियां चलवाई है'', योगी आदित्यनाथ ने बाराबंकी में कहा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: May 13, 2024 12:40 IST

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाराबंकी में आयोजित एक चुनावी रैली में राम मंदिर को लेकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला।

Open in App
ठळक मुद्देयोगी आदित्यनाथ ने सपा औऱ कांग्रेस पर बोला एक साथ हमला सीएम योगी ने कहा कि दोनों ही पार्टियां राम मंदिर का विरोध करती थीं, वो राम विरोधी हैंकांग्रेस और समाजवादी पार्टी राम भक्तों पर गोलियां चलवाती थीं

बाराबंकी: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाराबंकी में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए अयोध्या राम मंदिर को लेकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला और कहा कि ये दोनों पार्टियां राम मंदिर का विरोध करती थीं।

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चुनावी सभा में कहा, "कांग्रेस और सपा राम मंदिर का विरोध करते थे। उन्होंने हमारी धार्मिक आस्था प्रणाली के साथ खिलवाड़ किया।"

सीएम योगी ने दोनों दलों को आड़े हाथों लेते हुए कहा, "कांग्रेस और समाजवादी पार्टी राम भक्तों पर गोलियां चलवाती थी। वे बड़े-बड़े दावे करते हैं लेकिन याद रखें कि उनके समय में क्या हुआ था। गरीब भूख से मरते थे और किसान आत्महत्या से मरते थे।"

भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए सीएम योगी ने कहा, "हम देख रहे हैं कि दुनिया भर में हमारे देश का सम्मान बढ़ा है। मोदी के नेतृत्व में जो परिवर्तन देखा गया है, वह महत्वपूर्ण है। 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन उपलब्ध कराया गया है। मोदी सरकार बीमा के लिए 5 लाख देकर आयुष्मान भारत योजना 60 करोड़ लोगों को फायदा पहुंचा रही है।”

उन्होंने आगे कहा कि पीएम मोदी का कार्यकाल में 50 करोड़ गरीबों को जनधन खाते मिले हैं। 12 करोड़ घरों में शौचालय बनाये गए हैं और बिना किसी भेदभाव के लोगों को लाभ पहुंचाया गया है।

सीएम योगी ने कहा, "हमें भारत को आत्मनिर्भर बनाना है। कांग्रेस और समाजवादी सरकार में भ्रष्टाचार का इतिहास रहा है। उन्होंने हर जगह भ्रष्टाचार किया और देश को लूटने में कोई कसर नहीं छोड़ी। भाजपा ने देश का विकास करने के अलावा भारत की विरासत को संरक्षित किया है।''

मालूम हो कि साल 2024 के लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन के तले सपा और कांग्रेस सत्ताधारी भाजपा को चुनौती पेश कर रही हैं। देश के एक, दो और तीन चरण के लिए क्रमशः मतदान 19 अप्रैल, 26 अप्रैल और 7 मई को हुए थे। चौथे चरण के लिए आज मतदान जारी है।

उत्तर प्रदेश के मतदाता क्रमशः 20 मई, 23 मई और 1 जून को पांचवें, छठे और सातवें चरण में मतदान करेंगे और वोटों की गिनती 4 जून को होगी।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024उत्तर प्रदेश लोकसभा चुनाव २०२४योगी आदित्यनाथBJPसमाजवादी पार्टीकांग्रेसनरेंद्र मोदीबाराबंकी
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब